Advertisement

दौसा-लोकसभा आम चुनाव-2024 मतदाता सूची में अपना नाम खोजने का अभियान 17 मार्च को होगा आयोजित

http://satyarath.com/

लोकसभा आम चुनाव-2024 मतदाता सूची में अपना नाम खोजने का अभियान 17 मार्च को होगा आयोजित

ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल
लोकेशन/दौसा

दौसा,16 मार्च राज्य के सभी मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया एवं नवमतदाता पंजीकरण के लिये 17 मार्च 2024,रविवार को विशेष अभियान का आयोजन किया जायेगा 17 मार्च को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहेंगे उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार 17 मार्च को विशेष अभियान के दिन प्रातः 11 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान केन्द्रों पर बीएलओ, सुपरवाईजर व बूथ लेवल फील्ड फंक्शनरीज उपस्थित रहेंगे तथा विशेष अभियान के दिन मतदाता सूची में अपना नाम खोजने की प्रक्रिया या 18 वर्ष या अधिक आयु के किसी व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में वोटर हेल्पलाईन एप अथवा बीएलओ के माध्यम से पंजीकरण के लिये विशेष अभियान रहेगा। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के अभियान के दौरान मतदात एप्स वीएचए, ईसीआई सक्षम,केवाईसी,सी-विजिल तथा टोल फ्री नम्बर 1950 आदि की जानकारी वाले मतदाता जागरूकता पोस्टर का भी प्रदर्शन किया जायेंगे

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!