Advertisement

सोनभद्र -वन विभाग से जबरिया छुड़ा ले गए बालू लदी गाड़ियां

वन विभाग से जबरिया छुड़ा ले गए बालू लदी गाड़ियां

सूचना के बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

प्राथमिकी दर्ज हुई कि नहीं इसकी भी सही जानकारी नहीं मिल पा रही

 

सोनभद्र /विजय विनीत

सोनभद्र- जनपद के पुलिस महकमें में ज्यादातर लोग लगता है जिसकी लाठी उसकी भैंस की तर्ज पर काम कर रहे हैं ।इसका जीता जागता नमूना बीती रात को जुगैल थाना क्षेत्र के बिजौरा गांव में देखने को मिला । इस गांव में वन विभाग के रेंजर समेत कई बनकर्मियों को मुंह बांधे सैकड़ों ग्रामीणों ने लाठी डंडे से घेर लिया और बालू लदी तीन गाड़ियों को जबरिया छुड़ा ले गए । किसी तरह एक चालक को बन कर्मियों ने अपने कब्जे में लेकर जुगैल पुलिस को सौंपा बताया गया कि गुरुवार की देर रात जुगैल रेंजर को सूचना मिली कि कुंडारी की तरफ सोन नदी से कुछ लोग गाड़ियों पर अवैध बालू लोड कर रहे हैं । इसकी सूचना मिलते ही रेंजर अवधेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए ।मौके पर तीन टीपर गाड़ियां बालू लादकर आती दिखाई दी इस पर उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ तीनों गाड़ियों को कब्जे में ले लिया और थाने की तरफ बढ़े जैसे ही गाड़ियां 3:30 बजे के करीब बिजौरा गांव के पास पहुंचे सौ डेढ़ सौ की संख्या में मुंह बांधे लाठी डंडे से लैस लोगों ने सड़क को घेर लिया सड़क को घेरने के बाद बन कर्मियों को भी अपने कब्जे में लेने का प्रयास शुरू कर दिया कुछ ग्रामीणों ने लाठी झंडे के बल पर तीनों गाड़ियों को बन कर्मियों से छुड़ाकर भगा दिया मौके की नजाकत को देखते हुए वन विभाग के लोगों ने 112 और जुगैल पुलिस को काफी देर तक बुलाने का प्रयास किया काफी समय बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई नहीं पहुंचा किसी तरह बनकर्मी एक चालक को अपने कब्जे में करने में कामयाब रहे उसे लेकर लाठी डंडे से लैस ग्रामीणों से बचते हुए जुगैल थाने पहुंचे और चालक को पुलिस को सौंप दिया रेंजर अवधेश सिंह ने बताया कि पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है लेकिन अभी तक रिपोर्ट दर्ज होने की कॉपी नहीं मिली है रेंजर ने बताया कि पकड़ा गया चालक सलखन का रहने वाला है सेमिया बीट प्रभारी द्वारा पुलिस को तहरीर सौंप दी गई है इस संबंध में जब प्रभागीय बनाधिकारी ओबरा से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी इस घटना की पुष्टि की

सवाल उठता है कि आखिर लाठी डंडे से लैस यह लोग कौन थे किसकी सह पर जुगैल क्षेत्र में व्यापक स्तर पर बालू खनन का कार्य चल रहा है पुलिस मुकदर्शन क्यों बनी हुई है सूचना के बाद भी पुलिस क्यों नहीं आई चर्चा है कि जुगैल पुलिस इन दिनों राजकुमार नामक एक व्यक्ति से पूरे क्षेत्र में वसूली का कार्य करा रही है यहराजकुमार कौन है कहां का है इस पर तमाम लोग चुप्पी साध जाते हैं इस घटना की चर्चा आज पूरे क्षेत्र में दिनभर होती रही और पुलिस की कार्यप्रणाली पर दिनभर टीका टिप्पणी होती रही क्या इस खेल में पुलिस की भूमिका भी है जो सूचना के बाद भी नहीं पहुंची प्रदेश में कई स्थानों पर अवैध खडीनन को लेकर कई अधिकारियों पर हमले हो चुके हैं कई बन कर्मियों पर हमले हो चुके हैं उसके बाद भी जुगैल पुलिस ने इसे गंभीरता से क्यों नहीं लिया क्या इसकी निष्पक्ष जांच इस भाजपा सरकार में संभव है

 

विजय विनीत

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!