*क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों एवं बच्चियों को साइबर अपराध, विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई-*
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

आज दिनांक 22 अगस्त 2025 को मिशन शक्ति फेज 05 अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा व साइबर थाना प्रभारी श्री सदानन्द राय के नेतृत्व में जयपुरिया स्कूल, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों व बच्चियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था।
*कार्यक्रम में महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, महिला थाना राबर्ट्सगंज द्वारा बच्चों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई:-*
*हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी:-* बच्चों और बच्चियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181, 1076, 1098, 108, और 102 के बारे में जानकारी दी गई, ताकि किसी आपातकालीन स्थिति में वे त्वरित सहायता प्राप्त कर सकें।
*साइबर अपराध पर जागरूकता:-* साइबर अपराध के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षा के उपायों के बारे में बताया गया, ताकि वे साइबर ठगी और अन्य अपराधों से बच सकें।
*सरकारी योजनाओं की जानकारी:-* मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना जैसी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया गया, जो महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा और कल्याण के लिए चलाई जा रही हैं।
*इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सुरक्षा और बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के लिए सक्षम बनाना था।*
















Leave a Reply