विदिशा जिला ब्यूरो संजीव शर्मा
केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने क्षतिग्रस्त सोयाबीन फसल का खेत में पहुंचकर किया निरीक्षण

किसानों को हर संभव मदद व असरविहिन दवा विक्रय करने वाली कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन
विदिशा, दिनांक 17 अगस्त 2025
केंद्रीय किसान कल्याण तथा कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा जिले के अल्प प्रवास के दौरान विदिशा विकासखण्ड के ग्राम छीरखेड़ा में पहुंचकर किसानो से संवाद कर खरीफ फसलो की जानकारियां प्राप्त की है। इस दौरान गांव वालो ने सोयाबीन की अफलन और असरविहिन दवाओं की शिकायत दर्ज कराई है।
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवास के दौरान छीरखेडा गांव के किसान श्री भगवान सिंह लोधी के खेत में पहुंचकर दवा छिड़काव से क्षतिग्रस्त हुई सोयाबीन की फसल का मौके पर निरीक्षण किया। स्थानीय किसानबंधुओं ने केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहान को फसलो पर कीटनाशक दवा छिडकाव के उपरांत निर्मित स्थितियों की विस्तृत जानकारियां सांझा की है और जिन किसानो की फसल कीटनाशक दवा के छिड़काव से नष्ट हो गई है का निरीक्षण कर किसानो को हर संभव मदद और संबंधित दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान किसानों से संवाद करते हुए कहा कि शिकायते मिली थी कि दवा के छिड़काव से किसानों की सोयाबीन की फसल जलकर खाक हो गई है, तो उन्होंने तय किया कि वह स्वयं खेतों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने किसानों और कृषि विभाग के अमले के साथ खेतों का निरीक्षण किया और मौके पर किसानो को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस विषम परिस्थितियों में किसान भाई अपने आपको अकेला ना समझे। पीड़ित किसानो की हर संभव मदद की जाएगी।

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इस दौरान मीडिया से संवाद करते हुए कहा कि खेत में सोयाबीन की फसल जलकर नष्ट हो गई है, खेत में सोयाबीन की जगह खरपतवार दिखाई पड़ रही है। किसी कंपनी की दवाई के छिड़काव से यह फसले नष्ट हुई हैं। इसके लिए एक उच्च स्तरीय वैज्ञानिकों का दल खेतों का निरीक्षण करेगा और जिस कंपनी ने ऐसी दवाई छिड़काव के लिए किसानों को दी है। उसके खिलाफ विधि संगत सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे और यह कंपनी की भी जिम्मेदारी है। इसलिए उच्च स्तरीय दल खेतों की जांच करेगा और किसानों को न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने यह भी कहा कि पूरे देश में एक अभियान शुरू होगा ऐसी कंपनियों के खिलाफ जो घटिया नकली और खतरनाक दवाइयां विक्रय करते हैं।
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केएस खपेडिया ने बताया कि दिल्ली की कीटनाशक दवा निर्माता कंपनी एचपीएम के द्वारा बनाई गई दवा बायोक्लोर निदानाशक दवा बेच नम्बर केई 04 के छिडकाव से फसलो की क्षति हुई हैं कि सूचनाएं पूर्व में प्राप्त हो गई थी ततपश्चात कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशो के परिपालन में जांच पडताल भी की गई और दवा निर्माता कंपनी के खिलाफ पुलिस में प्रकरण दर्ज कराने की कार्यवाही की गई है।
केन्द्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निरीक्षण भ्रमण के दौरान विदिशा विधायक श्री मुकेश टण्डन के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि के साथ-साथ स्थानीय गणमान्य नागरिक व कृषकबंधु तथा विदिशा एसडीएम, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक समेत अन्य विभागो के अधिकारी मौजूद रहे।
क्रमांक 162
===========================
स्वच्छता के प्रति जागरूकता और युवाओं के जज्बे को देखकर खुश हुए कलेक्टर
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता प्रातः शहर भ्रमण पर निकले, स्वच्छता कार्यों का लिया जायजा
विदिशा, दिनांक 17 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज रविवार की प्रातः विदिशा नगर में भ्रमण कर साफ-सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सबसे पहले उन्होंने विदिशा के बस स्टैंड क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा किए जा रहे स्वच्छता कार्यों को देखा। इस दौरान उन्हें शहर के युवा श्री आयुष कटारे और उनके साथियों द्वारा शहर को साफ स्वच्छ रखने की इस मुहिम में शामिल होकर सफाई के लिए किये जा रहे कार्यों को देखा तो उन्होंने युवाओं द्वारा स्वच्छता के क्षेत्र में किया जा रहा है कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनकी हौसला अफजाई किया।
कलेक्टर श्री गुप्ता युवाओं का जज्बा देखकर खुश हुए और कहा कि यह देखकर संतोष होता है कि हमारे शहर के युवा जागरूक होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि शहर के युवा स्वप्रेरणा से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में हर रविवार सफाई अभियान चलाते हैं और लोगों को भी सफाई के लिए प्रोत्साहित करते हैं। सबको अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए जिससे हमारा अपना शहर साफ-स्वच्छ होगा।
सफाई कार्यो में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्यवाही के निर्देश
निरीक्षण के दौरान सब्जी मंडी क्षेत्र में कचरे के ढेर और गंदगी फैली हुई मिली। सफाई कर्मचारी और जिम्मेदार अमला मौके पर मौजूद नहीं था। वहीं दुकानदारों ने भी सफाई नही होने की शिकायत की तो कलेक्टर ने सफाई व्यवस्थाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका के कर्मचारी हर वार्ड में तैनात रहते हैं, लेकिन मौके पर अनुपस्थित रहना गंभीर लापरवाही है। उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर त्वरित कार्यवाही की जाए।
क्रमांक 163
===========================
पंचायत उन्नति सूचकांक पर प्रशिक्षण आज
विदिशा, दिनांक 17 अगस्त 2025
पंचायत उन्नति सूचना का विमोचन एवं प्रचार प्रसार तथा पाई 2.0 तहत सभी लाइन विभागों के सूचकांकों की जानकारियां पोर्टल पर प्रविष्टि कार्य सुगमता से संपन्न हो इसके लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आज 18 अगस्त को जिला पंचायत के सभागार में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया है।
जिला पंचायत के सीईओ श्री ओपी सनोडिया में बताया कि उक्त प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी, महिला बाल विकास अधिकारी, उपसंचालक किसान कल्याण, उद्यानिकी विभाग, अधीक्षक भू अभिलेख, सामाजिक न्याय, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला आपूर्ति अधिकारी, पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एसआरएलएम तथा जनपदों के सीईओ, स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वय, मनरेगा परियोजना अधिकारी तथा समस्त जनपदों के एडीओ और पीसीओ एवं बीपीएम डीईओ, आरजीएसए के अलावा संबंधित जनपदों के सरपंच सचिव मौजूद रहेंगे। क्रमांक 164
===========================
————————–
आर्मी भर्ती रैली 22 अगस्त से दो सितंबर तक 15 जिलों के अभ्यर्थी शामिल होंगे
स्टाम्प पेपर के लिए 6 मुद्रांक विक्रय की तैनाती आदेश जारी
विदिशा, दिनांक 17 अगस्त 2025
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने जिले में बाईस अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित होने वाली आर्मी रेली भर्ती रैली का आयोजन व प्रदाय सुविधाओं सहित अन्य बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति समयावधि में संबंधितों को मिले इसके लिए क्रियान्वित विभागों के अधिकारियों को विशेष निर्देश प्रसारित किए गए हैं।
अग्निवीर सेना भर्ती रैली आयोजन अवधि 20 अगस्त से 02 सितंबर तक अभ्यार्थियों के लिये आवश्यक स्टाप पेपरों की प्राप्ति निर्धारित दरों पर हो सकें इसके लिए वरिष्ठ जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन द्वारा पहल की गई है।
विभाग से संबंधित सुलभ सेवा अभ्यार्थियों को उपलब्ध कराने के लिये निर्देशों के अनुपालन में उप पंजीयक विदिशा श्री अनिल अहिरवार 9200189879 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।सहयोग के लिए सहायक ग्रेड- तीन श्री हरीश घेघट 9691523130 कर्तव्यरत् रहेंगे।
वरिष्ठ जिला पंजीयक श्रीमती क्षिप्रा सेन ने बताया कि संपूर्ण आर्मी भर्ती रैली अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को स्टाप पेपरों की उपलब्धता के लिए
जिला खेल परिसर (स्टेडियम) विदिशा में नाम दर्ज स्टांप पेपर विक्रय हेतु 6
मुद्रांक विक्रेता को लिखित आदेश के तहत निर्धारित दरों पर विक्रय हेतु तैनात किया गया है उनमें श्री मनोज गर्ग 9827216023, श्री मोकम सिंह पंथी 9926376223, श्री विनोद दांगी 9009150201,श्री बी.आर.राय 9425957850,श्री रियाज कुरैशी 7869402624, श्री पुष्पेन्द्र 8085672304 शामिल हैं।
क्रमांक 165
===========================
——————–
विदिशा में नशा मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मैराथन का आयोजन
विदिशा, दिनांक 17 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता और नशामुक्त जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार 24 अगस्त को मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार की प्रातः सात बजे जिला परिवहन कार्यालयविदिशा से शुरू होकर उदयगिरि पहुंचेगी वहां से पुनः आरटीओ कार्यालय में संपन्न होगी। कुल दूरी लगभग 12 किलोमीटर निर्धारित की गई है। इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए पृथकदृपृथक पुरस्कार रखे गए हैं तदानुसार
प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपए,द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए और तृतीय पुरस्कार तीन हजार रुपए प्रदाय किए जाएंगे।
पंजीयन
प्रतिभागियों के लिए ऑनलाइन पंजीयन हेतु गूगल फॉर्म की व्यवस्था की गई है।
पंजीयन की अंतिम तिथि गुरुवार 21 अगस्त 25 नियत की गई है।
उद्देश्य
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य नशामुक्त भारत निर्माण की जनजागृति के उद्देश्य से सभी वर्ग के नागरिक सहभागी हो सकते हैं, बशर्ते उन्हें कोई गंभीर बीमारी न हो और वे दौड़ने में सक्षम हों।
जिला प्रशासन ने नागरिकों से इस अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर समाज को नशामुक्त बनाने के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया है। क्रमांक 166
===========================


















Leave a Reply