श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर सिरोंज में निकली भव्य शोभायात्रा शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी रही आकर्षण का केन्द्र
सिरोंज देवेन्द्र विश्वकर्मा सत्यार्थ न्यूज

नगर सिरोंज में प्रतिबर्षानुसार इस बर्ष भी भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई भव्य शोभायात्रा दोपहर बारह बजे सिरोंज क्षत्री नाका हनुमान मंदिर सिरोंज से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग क्षत्री नाका कष्टम पथ कठाली बाजार चांदनी चौक कोर्ट गेट जनपद कार्यालय नगरपालिका होते हुए निकाली गई शोभायात्रा का बासौदा नाका पर समापन हुआ शोभायात्रा में सिरोंज लटेरी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में क्रष्ण भक्त शामिल हुऐ
शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण की झांकी आकर्षण का केन्द्र रही राधा क्रष्ण का अभिनय करते हुए कलाकारों ने राधा क्रष्ण के भजनों पर मनमोहक नृत्य किया
शोभायात्रा में युवाओं ने दिखाये करतब

यादव समाज के युवाओं ने शोभायात्रा में किया लाठी चलाने का प्रदर्शन शोभायात्रा में सैंकड़ों युवाओं ने जनपद कार्यालय में नाल उठाने का करतव भी दिखाया शोभायात्रा में जगह जगह माखन हांडी फोड़ी गयी यादव समाज के युवाओं ने पिरामिड बनाकर माखन हांडी तोड़ने का कार्य किया
शोभायात्रा में प्रसादी वितरण
शोभायात्रा के दौरान प्रसादी वितरण के लिए एक ट्राली जुलूस के पीछे चल रही थी जिसके द्वारा लोगों को खीर की प्रसादी वितरण की जा रही थी
जुलूस को डीजे ढोल तासों ने बनाया संगीतमय
शोभायात्रा में चार डीजे और सुठालिया से आये ढोल ताशे से शोभायात्रा को संगीतमय बनाया

शोभायात्रा का सामाजिक बंधुओं द्वारा किया गया जगह जगह स्वागत
सिरोंज लटेरी क्षेत्र के विधायक उमाकांत शर्मा जी के भतीजे, सर्सिज शर्मा (छोटू महाराज) ने पुष्प वर्षा कर एवं आत्मीय भाव से यात्रा का अभिनंदन किया इसी तरह कुर्मी क्षत्रिय युवा संगठन ने किया स्वागत
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज द्वारा विशाल चल समारोह निकाला गया। कुर्मी क्षत्रिय युवा संगठन ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया एवं पदाधिकारियों ने भगवान श्रीकृष्ण की आरती-पूजा अर्चना की। इस अवसर पर अध्यक्ष महेश कुर्मी, तहसील अध्यक्ष किन्नर सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष दरयाव सिंह कुर्मी,

जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह कुर्मी सहित बड़ी संख्या में संगठन पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।इसी तरह कांग्रेस परिवार नायक समाज संगठन
नयापुरा गौंड़ परिवार जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि हमीर सिंह यादव के नेतृत्व में स्वागत किया एवं नगरपालिका में भी शोभायात्रा का स्वागत किया गया
लोकेशन सिरोंज जिला विदिशा
रिपोर्टर देवेन्द्र विश्वकर्मा

















Leave a Reply