Advertisement

दौसा-विधायक राजेन्द्र प्रधान ने किया क्षेत्र मे स्कूलो का औचक निरीक्षण

विधायक राजेन्द्र प्रधान ने किया क्षेत्र मे स्कूलो का औचक निरीक्षण

ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल

महवा विधानसभा क्षेत्र के लाडले विधायक राजेन्द्र प्रधान शनिवार को अपने औचक निरीक्षण के दौरान ही विधानसभा क्षेत्र के गाँव नौगांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे जहाँ विधायक राजेन्द्र प्रधान ने देखा कि विद्यालय के मौजूदा शिक्षक अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओ से विधालय परिसर मे झाडू लगवाकर सफाई करा रहे थे इसी क्रम में विधायक राजेन्द्र प्रधान ने वहाँ मौजूद शिक्षको को उनके द्वारा कराये जा रहे इस प्रकार के कृत्य के लिये लताडा व साथ ही कहा कि बच्चे यहाँ अध्ययन करने आते है ना कि झाडू लगाने तथा इसी क्रम में राजकीय उच्च बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजीपुर पहुंचे जहाँ देखा कि स्कूल की अध्ययनरत छात्राये स्कूल परिसर मे झाडू लगाते हुये मिली तब विधायक ने वहाँ स्कूल स्टॉफ को लेकर नाराजगी जताई फिर वहाँ मौजूद बच्चो से विधायक ने कुछ प्रश्न पूछे तो बच्चे उनका उचित जवाब नही दे पायें इसके बाव विधायक राजेन्द्र प्रधान ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय केशावाडी पहुँचने पर वहाँ मौजूद कक्षा पाँच के छात्र छात्राओ से भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछां तो बच्चे जवाब नही दे पायें तथा इसी क्रम में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सींत मे पहुँचने पर विधायक ने कक्षा सातवीं,आठंवी के छात्र छात्राओ से देश के प्रधानमंत्री तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का नाम पूछा तो बच्चे कोई जवाब नही दे पायें इस पर उक्त समस्त स्कूलो के मौजूदा शिक्षक शिक्षिकाओ को कडी फटकार लगाते हुये कहा कि जब आपके द्वारा पढाये गये बच्चो को देश के प्रधानमंत्री तथा राज्य के मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री का नाम नही पता है तो फिर आप लोग उन्हे क्या पढाते है तथा उक्त सभी विधालय के मौजूदा शिक्षको को इस संबंध में आवश्यक हिदायत देते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दियें हैं !

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!