रिपोर्टर मोहम्मद सेबू
चेकिंग अभियान जारी, बिना रजिस्ट्रेशन व सीओपी अधिवक्ताओं को दी गई चेतावनी

सुलतानपुर (दीवानी न्यायालय)। बार एसोसिएशन के निर्देश पर चल रहे चेकिंग अभियान के तहत मंगलवार को दीवानी न्यायालय परिसर में कई ऐसे व्यक्ति पाए गए, जो बिना अधिवक्ता पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) और सीओपी (Certificate of Practice) के परिसर में मौजूद थे। जाँच समिति द्वारा पूछताछ के दौरान सभी से जरूरी दस्तावेज माँगे गए। जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं थे, उन्हें सख्त चेतावनी देकर छोड़ा गया। बार एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि अगली बार बिना वैध प्रमाण पत्र के पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा आगे और सघन चेकिंग होगी तथा पाये जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी
















Leave a Reply