Advertisement

सोनभद्र -*जल जीवन मिशन कर्मीयों और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के बीच बैठक नगवां ब्लॉक सभागार हुई संपन्न,*

*जल जीवन मिशन कर्मीयों और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के बीच बैठक नगवां ब्लॉक सभागार हुई संपन्न,*

 

 

*ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह के प्रयास से कंपनी ने नल जल कमियों की सभी मांगे मानी*

 

 

*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां में अपनी मांगों को लेकर आंदोलित जल जीवन मिशन कर्मीयों और कार्यदाई संस्था के अधिकारियों के बीच ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह के प्रयास से आज ब्लॉक सभागार में महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई थी जिसमे सभी संविदा कर्मियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई कार्यदाई संस्था की ओर से ठेकेदार व्यास जी भी उपस्थित थे बैठक में करचारियों के सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए यह तय हुआ कि पांच महीने से रुका वेतन रक्षा बंधन से पहले दे दिया जाएगा, करचारियो की मांग थी की हम लोगों को आई कार्ड कंपनी द्वारा दिया जाय, वेतन बढ़ाया जाय , वेतन तय समय पर हर महिनें दिया जाय इन सभी मांगों को मान लिया गया है।

आप को बता दें कि पिछले दिनों जल जीवन मिशन कर्मीयों ने वेतन नहीं मिलने और अन्य मांगों को लेकर हड़ताल कर कार्य बहिष्कार कर दिया था जिससे पूरे नगवां ब्लॉक के 48 ग्राम पंचायतों में पेयजल की विकट स्थिति पैदा हो गई थी ग्रामीणों की समस्या को देखते हुएं ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने नल जल कर्मियों और कार्यदाई संस्था से वार्ता कर दोनो पक्ष के बीच समझौता कराया था जिसके बाद सभी कर्मचारी हड़ताल वापस ले ली थी और अपने काम पर लौटे गए थे।

जल जीवन मिशन कर्मीयों के मांगों को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने रविवार को ब्लॉक सभागार में एक आवश्यक बैठक बुलाई थी बैठक में शामिल ठेकेदार व्यास जी ने कर्मचारियों की सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है इस पूरे प्रकरण में ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह की अहम भूमिका रही भारी पेयजल से जूझ रहे नगवां वासियों को राहत मिली।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!