Advertisement

डीएम एसपी की मौजूदगी में पुरवा तहसील में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव

डीएम एसपी की मौजूदगी में पुरवा तहसील में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

जहां देखी गई शिकायत कर्ताओं की लम्बी लाइने, सबसे ज्यादा रहे राजस्व के मामले

✍️पुरवा उन्नाव:- संपूर्ण समाधान दिवस पर तहसील पुरवा में जिलाधिकारी, एवं पुलिस अधीक्षक, उन्नाव ने की जनसुनवाई, समाधान दिवस के अवसर पर गौरांग राठी, जिलाधिकारी एवं दीपक भूकर, पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा जनसुनवाई की गई। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया।जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया, और उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना है, और हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। आम जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। इस अवसर पर आम जनता ने अपनी समस्याओं को रखा और अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा, वहीं जिला अधिकारी ने तहसील स्तर के अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि भूमि संबंधी मामले जल्द से जल्द निस्तारण किये जाए, उन्होंने राजस्व के ज्यादा शिकायती पत्र होने पर नाराजगी भी जाहिर की, तथा संबंधित अधिकारियों को फटकार भी लगाई, इस मौके पर कुल 174 शिकायती पत्र समाधान दिवस में आए, जिनमें मौके पर 22 शिकायती पत्रों का निस्तारण किया गया, जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 104 मामले रहे, पुलिस विभाग के 23 विकास विभाग के 14, विद्युत विभाग के 12, पूर्ति विभाग के 8, और अन्य विभागों के 13, शिकायती पत्र आए,

वहीं जिला अधिकारी के द्वारा मत्स्य पालन के लिए कुछ महिलाओं को प्रसशि पत्र भी दिए गए, तथा तहसील के कुछ लेखपालों को अच्छे वा समय से कार्य करने के संबंध में, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें से लेखपाल मर्दन सिंह, प्रशांत पांडे, रुचि पटेल, निशांत वर्मा, आशु श्रीवास्तव, आदि लेखपालों को सम्मानित किया गया, वही शिकायतकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, इस मौके पर जिलाधिकारी वा पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा तहसील परिसर में आयोजित कई संगोष्ठियों के आयोजन को भी देखा परखा गया, तथा उसकी सराहना भी की गई, इस मौके पर एसडीएम पुरवा प्रमेश श्रीवास्तव, एसडीएम न्यायिक शालिनी सिंह, तहसीलदार आशुतोष पांडे, क्षेत्राधिकारी कृषिकांत शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी उन्नाव, नायब तहसीलदार पुरवा, इंस्पेक्टर पुरवा अमरनाथ यादव, इंस्पेक्टर मौरावा कुंवर बहादुर सिंह, थाना अध्यक्ष असोहा निखिलेश कुमार, खंड विकास अधिकारी पुरवा संतोष कुमार श्रीवास्तव, एक्साइन पुरवा बीडी यादव, एसडीओ अनिल कुमार वर्मा, के अलावा समस्त विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे !
दिनांक/02/08/2025/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!