*ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह के हस्तक्षेप के बाद नल जल कर्मियों ने हड़ताल ली वापस*
*सभी कर्मचारी काम पर लौटे पेयजल आपूर्ति चालू,मांगे मानने पर बनी सहमति*
*सोनभद्र*/सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र विकास खंड नगवां में जल जीवन मिशन के कर्मचारियों द्वारा पिछले दो दिनों से चल रही हड़ताल वापस ली ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने कार्य से विरत रहे कर्मचारियों और कंपनी के अधिकारियों से बात कर अगले छः तारीख को बकाया वेतन का भुगतान सहित अन्य मांगे पूरी की जायेगी इसी बात पर सहमति बनी है।
आप को बता दें कि दो दिनों से चल रही हड़ताल के वजह से समूचे नगवां ब्लॉक में ग्रामीणों के समक्ष भारी पेयजल की समस्या हो गई थी लोग पेयजल के लिए इधर उधर भटकने लगे थे ग्रामीणों के ऊपर पेयजल की विकट स्थिति को देखते हुए ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने तत्काल आंदोलित कर्मचारियों और अधिकारियों से वार्ता कर समस्या का समाधान कर काम पर लौटने की अपील की ब्लॉक प्रमुख का प्रयास रंग लाया और सभी कर्मचारी काम पर लौटे गए और बाधित पेयजल आपूर्ति बहाल हो गई।
ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले रविवार को ब्लॉक सभागार में जल जीवन मिशन कर्मीयों और अधिकारियों को बुलाकर उनकी मांगों पर विचार कर उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा।














Leave a Reply