हरियाली अमावस्या पर अकोदिया / अजनई में निकली कलश यात्रा, 50 महिलाओं को वितरित हुए पौधे
सुनील वर्मा ब्यूरो चीफ अकोदिया मध्य प्रदेश’

अकोदिया (शाजापुर)।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर सखी योजना के अंतर्गत शुजालपुर विकासखंड के आदर्श ग्राम अजनई में हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ कलश यात्रा निकाली। यात्रा राम मंदिर से पातालेश्वर शिवालय तक निकाली गई, जहां सामूहिक रूप से भगवान पातालेश्वर को जल अर्पित किया गया।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था अकोदिया नगर जन उत्थान समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए 20 महिलाओं को कुल 222 पौधे वितरित किए गए। प्रत्येक महिला को 11-11 पौधे दिए गए, जिन्हें वे अपने घर, खेत या आंगन में लगाकर उनकी देखरेख करेंगी।
कार्यक्रम में लगभग 75 ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
मुख्य अतिथियों में ब्लॉक समन्वयक सीमा बैंडवाल, सरपंच प्रतिनिधि जगदीश मेवाड़ा, केदार सिंह मेवाड़ा, रतन भगत जी, और बाबूलाल जी मेवाड़ा उपस्थित रहे।
सेक्टर प्रभारी राहुल विश्वकर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए जन अभियान परिषद की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
अकोदिया दामोदर धर्मशाला में वितरण किए 330 पौधे…
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा नवांकुर सखी योजना को लेकर प्रकृति के संरक्षण का काम मध्य प्रदेश सरकारक द्वारा किया जा रहा है।
महिलाएं हमेशा से पेड़ पौधों का संरक्षण एवं उनका पूजन अर्चन करने का काम करती है वह उनको अच्छे से पल्लवित पोषित कर सकती है , श्रावण मास के महीने में अधिकतर बिलपत्र का उपयोग होता हैं। आज बिल पत्र मिलना बहुत मुश्किल हो गया है।
हम अपने घरों में ही पौधे लगा कर पर्यावरण का संरक्षण कर सकते हैं।
उक्त् बाते दामोदर धर्मशाला में श्री नागर ने कही
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में यह प्रयास नवांकुर सखी की योजना द्वारा किया जा रहा है।
इस मौके दामोदर धर्मशाला में 30 महिलाओं को पूजन के पौधे वितरित किए गए।मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा #नवांकुर सखी हरियाली यात्रा लेकर अकोदिया नगर के दामोदर धर्मशाला में नवांकुर संस्था के द्वारा पौधों का वितरण किया गया इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रचना सचिन शर्मा,जिला समन्वयक श्री विष्णु प्रसाद नागर, ब्लॉक समन्वयक श्री मति सीमा बैंडवाल, श्रीमती बिंदु सोनी, श्रीमती ममता धाकड़, मंजूलता विश्वकर्मा अन्य नवांकुर सखी मौजूद रही।


















Leave a Reply