रिपोर्टर प्रफुल पाटिल
खेतिया तह पानसेमल
हरित पर्यावरण समृद्ध भविष्य’ के संकल्प के साथ विधायक श्री श्याम बरडे जी ने किया वृक्षारोपण।।

विधानसभा क्षेत्र की नगर परिषद, पानसेमल द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर गोमती नदी के तट पर वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया गया।
विधायक श्री श्याम बरडे जी ने कहा कि
पर्यावरण की रक्षा हम सभी की साझा ज़िम्मेदारी है। एक-एक वृक्ष न केवल प्रकृति का श्रृंगार है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी।

आइए, हम सब मिलकर इस धरती को और अधिक हरित, स्वच्छ और समृद्ध बनाएं।
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष श्री शैलेंद्र जी भंडारकर, उपाध्यक्ष श्री साहेबराव जी चौधरी, समस्त पार्षदगण व समस्त परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे।


















Leave a Reply