Advertisement

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किला अंदर विदिशा सेंटर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किला अंदर विदिशा सेंटर में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ संपन्न।


आज प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय किले अंदर विदिशा में पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि जिसमें भ्राता अतुल रतन सी शाह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा की प्राकृतिक स्रोत ही हमको स्वस्थ और समृद्ध करेंगे। ब्रह्माकुमारी कौशल्या बहन ने कहा तन के साथ मन को स्वस्थ करने के लिए राज योग का अभ्यास बहुत सुंदर विधि है । जिससे मन शक्तिशाली होगा, तन स्वस्थ होगा, दुनिया में खुशहाली हो । कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन बी के डॉक्टर जीवन लाल मालवीय द्वारा किया गया। श्रीमती रितु देवलिया लायंस कोऑर्डिनेटर, श्रीमती मंजू पांडे, अध्यक्ष संतोष साहू ,दिनेश जैन, श्वेता साहू और अनेक गणमान्य नागरिक तथा ब्रह्माकुमारी आश्रम के अनेकों बहन भाई उपस्थित रहे । सभी को पवित्र ब्रह्मा भोजन कराया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!