Advertisement

तहसील दिवस पुरवा में अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

तहसील दिवस पुरवा में अधिकारियों ने सुनी पीड़ितों की समस्याएं

संवाददाता:- करनेश सिंह चौहान पुरवा उन्नाव

सीडीओ उन्नाव की अनुपस्थिति में एसडीएम पुरवा ने सभी शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना

✍️पुरवा उन्नाव:- एसडीएम पुरवा प्रमेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें कुल 48 मामले आये, वही मौके पर पांच मामलों का निस्तारण हुआ, सीडीओ की अनुपस्थिति में, एसडीएम ने, हर मामले को गंभीरता पूर्वक सुना, और तुरंत निस्तारण हेतु संबंधित को आदेशित किया, हर बार की तरह इस बार भी सर्वाधिक भूमि संबंधित विवाद के मामले आए, हिलौली के जिला पंचायत सदस्य श्याम मिलन सिंह ने बताया हिलौली की ग्राम सभा मवई के पहाड़पुर में तालाब की सुरक्षित भूमि है, जिस पर दबंग लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिस पर गांव में जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं, 5 जुलाई को संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायत दर्ज कराई थी, किंतु किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई, मंगतखेड़ा गांव निवासी संतोष पुत्र छोटेलाल ने बताया कि उसका मकान उसके खेत में बना है, उसके खेत के सामने एक बीघा भूमि का पट्टा श्रीपाल पुत्र कल्लू को हुआ था,

किंतु उक्त भूमि के बाद भी ग्राम सभा की काफी जमीन पड़ी है, जिससे लोगों का आना आना हैं, किंतु उक्त व्यक्ति ने जेसीबी मशीन से वहां नाला खुदवा दिया है, जिससे आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है, लखनऊ के बिजनौर तहसील निवासी राम बिलास पुत्र स्वर्गीय गुरुदेव ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम शंभूखेड़ा में उसके खेत हैं, किंतु गांव के दबंग प्रवित्ति के लोगों ने उसके खेतों में कब्जा कर लिया है, वही तारागढ़ी से रितेश पुत्र मेवालाल गोड़िया ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि, उन्हीं की ग्राम पंचायत के मजारे काशुखेड़ा के रहने वाले धर्मेंद्र लोधी पुत्र सल्ली ने विदेश भेजने के नाम पर 70 हजार रुपए लिए परन्तु ना तो विदेश भेजा ना ही पैसा वापिस किया, वहीं पीड़ित ने आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है, तथा दिए गए पैसे को वापस कराने की भी अपील की है, इस मौके पर राजस्व के 44 पुलिस के 3 विकास के 1 सहित कुछ 48 शिकायते आयी हैं, जिनमें मौके पर महज पांच शिकायतो का निस्तारण किया गया, इस मौके पर तहसीलदार ,सीओ पुरवा अजय कुमार सिंह भदौरिया खंड विकास अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ अनिल कुमार वर्मा, कोतवाल अमरनाथ यादव, मौरावां इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह,आदि तमाम अधिकारी वा पूरवा तहसील के कर्मचारी वा लेखपाल गण मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!