Advertisement

 समाजवादीयों ने रेल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन विभिन्न माँगों को लेकर किया प्रदर्शन

 समाजवादीयों ने रेल प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन विभिन्न माँगों को लेकर किया प्रदर्शन

 (सैफ राजा सोनभद्र संवाददाता)


सोनभद्र दुध्दी -स्थानीय तहसील क्षेत्र के दुध्दी नगर रेलवे-स्टेशन पर आज दिनांक 13-07-2025 को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर रेल प्रबंधक पूर्व मध्य रेल धनबाद के नाम प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ज्ञापन मे-दुध्दी तहसील क्षेत्र पिछड़ा क्षेत्र है रेलवे से संबंधित बहुत ही गम्भीर मुद्दा है जिसका निदान अत्यंत ही जरूरी है दुध्दी क्षेत्र के गेट नंबर 60 CE दुध्दी महुअरिया के बीच रेलवे गेट बंद कर दिया गया और नया रेल लाइन नीचे से अवागमन के सकरा गेट बना है आम आदमी को आने जाने मे बरसात के दिनों मे 2 से 3 फीट रोड पर पानी जमा रहता है जिसका निदान होना अति आवश्यक है गेट जो पहले से चालू था उसे बंद कर देने से गेट पार दीघुल, बघाडु अमवार, नगवा, रन्नु, निमियाडिह, टेढ़ा इत्यादि क्षेत्र मे विकास कार्य हेतु बाहर से सामग्री आना बिलकुल ही बंद हो गया है जिससे उक्त ग्राम मे विकास कार्य प्रभावित है साथ ही साथ आम नागरिकों को घर बनाने में लगने वाले इट, बालू, गिट्टी, सामग्री भी नहीं आ पा रहा है इस गेट को पूर्व की भाँति अति शीघ्र जनहित मे चालू किया जाएबरवाडीह से लखनऊ के लिए त्रिवेणी लिंक एक्सप्रेस के बदले नई ट्रेन देने एवं उसका ठहराव दुद्धी नगर रेलवे स्टेशन व विंधमगंज रेलवे स्टेशन पर दिया जाए झारखंड स्वर्ण जयंती 12873 / 12874 का ठहराव दूधीनगर स्टेशन पर दिया जाए


गेट नंबर 63CT दूधी से जाने से पहले गेट जो दूधी कस्बा का मुख्य मार्ग है ज्ञात हुआ कि और गेट की भांति यह भी सकरा रेलवे लाइन के नीचे से गेट बनना प्रस्तावित है महोदय दूधी तहसील मुख्यालय का मुख्य मार्ग है इसी मार्ग से एनटीपीसी बीजपुर रिहंन्द नगर थर्मल पावर में लगने वाले कल पुर्जा लेकर बड़ी-बड़ी गाड़ियां इसी रास्ते से जाती हैं जो बुरे तरीके से प्रभावित होंगे तथा दुद्धी नगर कस्बा में बाजार से संबंधित सामग्री आता जाता है जनहित में प्रभावित होगी अस्तु गेट 63 को ओवरब्रिज ही बनाना न्याय संगत होगा दुद्धी स्टेशन पर pf1 एवं 2-3 के नंबर पर रात्रि में अंधेरा होने के कारण समस्याएं उत्पन्न होता है लाइट की व्यवस्था किया जाए तथा प्रथम श्रेणी एवं द्वितीय श्रेणी के लिए नया प्रतीक्षालय पूर्ण सुविधायुक्त का निर्माण कराया जाए रेलवे स्टेशन के बाहर रोड का मरम्मत निर्माण बाहर में साफ सफाई एवं प्रकाश की व्यवस्था एवं सुंदरीकरण कराया जाए बुकिंग काउंटर को स्टेशन ऑफिस से अलग ऑफिस बनाकर यात्रियों के बैठने की व्यवस्था एवं बिजली पंखा पानी तथा शौचालय इत्यादि की सुविधा युक्त व्यवस्था के निर्माण किया जाए इस मौके पर वरिष्ठ समाजवादी नेता वह जिला पंचायत सदस्य बाघडू जुबेर आलम, ग्राम प्रधान जगत नारायण, ग्राम प्रधान अंजना देवी, ममता देवी, चंद्रावती, राजू शर्मा विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी छात्रसभा अजय यादव, रामनरेश परमजीत, सरजू यादव इत्यादि कार्यकर्ता गण मौजूद रहे |

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!