Advertisement

जनसुनवाई में दो जरूरतमंदों को दी गई आर्थिक सहायता, मौके पर ही समस्याओं का हुआ समाधान

रिपोर्टर शिवराज सिंह
तहसील कुरवाई जिला विदिशा

जनसुनवाई में दो जरूरतमंदों को दी गई आर्थिक सहायता, मौके पर ही समस्याओं का हुआ समाधान

कुरवाई।
प्रत्येक मंगलवार की तरह इस मंगलवार को भी एसडीएम कार्यालय कुरवाई में जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक हरि सिंह सप्रे की उपस्थिति में क्षेत्रीय नागरिकों की विभिन्न समस्याएं सुनी गईं एवं संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर ग्राम बरबाई निवासी श्रीमती लीला बाई को ₹10,000 तथा ग्राम भोरासा निवासी श्री गणपत लाल नामदेव को ₹5,000 की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की गई। दोनों ही मामलों में मानवीय आधार पर संवेदनशीलता दिखाते हुए यह सहायता स्वीकृत की गई।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में आवेदक उपस्थित रहे। मौके पर ही कई मामलों का निराकरण किया गया, जिससे नागरिकों को त्वरित राहत मिली।

विधायक हरि सिंह सप्रे ने कहा कि शासन की मंशा है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। इसके लिए जनसुनवाई एक सशक्त माध्यम है और हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि आमजन की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से हो।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!