आगामी त्यौहार मोहर्रम के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने की बैठक
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में आगामी त्यौहार मोहर्रम, पर शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा द्वारा थाना पन्नुगंग पर ताजिया दरों को लेकर एक बैठक की गई । इस दौरान गोष्ठी में उपस्थित सभी सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं व सम्भ्रान्त व्यक्तियों से वार्ता कर आगामी त्यौहार मोहर्रम के जुलूस यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की गयी,
क्षेत्राधिकारी सदर रणधीर कुमार मिश्रा ने कहा कि ताजिया की साइज निकलने वाले जुलूस के संबंध में जुलूस के दौरान कोई अस्त्र शस्त्र ना रहने के संबंध में सभी को हर बिंदुओं पर गहराई से बताया गया तथा ताजिया उठने वाले स्थान से कर्बला वाले स्थान तक रुट भ्रमण किया गया
साथ ही सभी से अपील की गयी कि अराजक तत्वों के सम्बंध में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। इसके अतिरिक्त बैठक में उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारीगण को भी थाना क्षेत्र में सतर्क दृष्टि रखते हुए आगामी त्यौहार को सकुशल व शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया ।


















Leave a Reply