Advertisement

सोनभद्र -*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र को अधिवक्ता ने आलमारी एवम् मेज दान स्वरूप प्रदान किया* —

*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र को अधिवक्ता ने आलमारी एवम् मेज दान स्वरूप प्रदान किया* —

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र 24 जून 2025 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र के डी बी ए सभागार में अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता तथा संचालन ट्रस्ट के सदस्य रामगुल्ली यादव एड ने किया ! इस अवसर पर सचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के आजीवन सदस्य गोबिंद विश्वकर्मा एडवोकेट का सम्मान राजेश कुमार मौर्य व दसरथ यादव ने माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया इस पर गोबिंद विश्वकर्मा ने आलमारी की चाभी सौंपा गया, इस पर का करतल ध्वनि से सभी लोगों ने तालियां बजाकर खुशी जाहिर की गई ! ट्रस्ट के प्रवक्ता प्रदीप कुमार मौर्य एडवोकेट ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन वेलफेयर ट्रस्ट सोनभद्र का वकालतनामा कूपन एक जुलाई 2025 से शुरू हो जाएगा ! ऐसी स्थिति में आजीवन सदस्य बनना अनिवार्य है ! विधि व्यवसाय में गुणात्मक विकास के लिए बिना हानि लाभ के ट्रस्ट की स्थापना की गई है तथा मुख्य रूप से न्यास के सदस्यों की मृत्यु तथा दुर्घटना होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक मदद करना है ! तथा सदस्यों का स्वास्थ्य बीमा जीवन बीमा व पेंशन योजना भी इस ट्रस्ट में की गई है ! राजेश कुमार यादव, द्वारिका प्रसाद नागर, कामता प्रसाद यादव, राकेश पटेल, सरस्वती देवी, आकृति निर्भया, किरण सिंह, राजेश कुमार, संतोष श्रीवास्तव, फूल सिंह, नवीन पांडेय, प्रवीण कुमार विश्वकर्मा, शांति वर्मा, विनीता, रविंद्र पटेल आदि अधिवक्तगण उपस्थित रहे !

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!