अवैध शराब ले जाते हुये आरोपी चढा पुलिस के हत्थे
ब्यूरो चीफ/मनोज खंडेलवाल
मंडावर/उपखंड मुख्यालय मंडावर में स्थानीय थाना पुलिस के द्वारा अवैध देशी शराब के 52 पप्वो सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है थाना इलाके में पुलिस द्वारा गश्त करने के दौरान शाम के समय हैड कांस्टेबल सुमेश कुमार,कांस्टेबल सेवाराम व पुलिस वाहन चालक पप्पूराम की टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर करणवास चौराहे पर एक व्यक्ति द्वारा अवैध देशी शराब ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम वहाँ पहुंची तो वहाँ मुखबिर द्वारा बताये गये हुलिये के अनुसार एक व्यक्ति वहाँ खडा दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर शराब सहित वहाँ से भागने लगा तब पुलिस की टीम द्वारा उसे घेरकर रोका तथा तलाशी में उसके पास से मिले सफेद कट्टे मे रखी ढोला मारू स्ट्रांग देशी शराब के 52 पव्वे पुलिस द्वारा बरामद किये गये इस दौरान उक्त आरोपी आशु नरुका पुत्र महेन्द्रसिंह नरुका जाति राजपूत निवासी नांगल सुमेरसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया उक्त मामले में पुलिस द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है !


















Leave a Reply