Advertisement

सोनभद्र – थाना ओबरा पुलिस द्वारा, एक व्यक्ति की आत्महत्या के प्रकरण से सम्बन्धित वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

 

थाना ओबरा पुलिस द्वारा, एक व्यक्ति की आत्महत्या के प्रकरण से सम्बन्धित वांछित एक नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

प्रकरण- दिनांक 28.05.2025 को थाना ओबरा पर सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति द्वारा ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर लिया गया है । उक्त सूचना पर थाना ओबरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लिया गया तो उसकी पहचान संतोष कुमार गुप्ता निवासी सेक्टर नं0-10 भलुआ टोला थाना ओबरा के रूप में हुयी घटनास्थल पर मृतक की तलाशी लेने पर उसके जेब से एक सोसाइट नोट प्राप्त हुआ जिसपर मृतक द्वारा घटना का कारण अंकित किया गया था कि सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर 10 टाइप 02 कालोनी ओबरा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र से मकान खरीदने के लिए 1265000 रू दिया था वह पैसा कर्ज लेकर सुनील प्रसाद गुप्ता को दिया था पैसा वापस मांगने पर सुनील प्रसाद गुप्ता द्वारा 300000/- रूपये काफी प्रयास के बाद वापस दिया था शेष पैसे वापस नही कर रहा था जिससे वह काफी परेशान था और कर्ज में चल रहा था जिसकी वजह से वह आत्महत्या कर रहा है । उक्त सोसाइट नोट में मृतक संतोष कुमार गुप्ता द्वारा सुनील प्रसाद गुप्ता से पैसे न देने के कारण परेशान होकर आत्महत्या की बात अंकित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में मृतक के परिजनो द्वारा थाना ओबरा पर दिये गये लिखित तहरीर पर थाना ओबरा पर मु0अ0सं0-120/2025 धारा 108 बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

उक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा विशेष दिशा निर्देश दिया गया था उक्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अनिल कुमार के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय के निकट पर्वेक्षण व प्रभारी निरीक्षक ओबरा श्री राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 30.05.2025 को थाना ओबरा पुलिस द्वारा म0अ0सं0-120/2025 धारा 108 बीएनएस में वांछित अभियुक्त सुनील प्रसाद गुप्ता को समय करीब 5.45 बजे मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त के घर से गिरफ्तार कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया ।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

1.सुनील प्रसाद गुप्ता पुत्र रामसकल गुप्ता निवासी सेक्टर-10, टाइप-02 कालोनी ओबरा, थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष ।

 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1.उ0नि0 रामसिंह यादव थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

2.आरक्षी अरविन्द कुमार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!