Advertisement

मथुरा। तीसरी बार मिली मथुरा से टिकट तो हेमा का घमंड सातवे आसमान पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी दुत्कारा

http://satyarath.com/

गोपाल चतुर्वेदी/मथुरा।

तीसरी बार मिली मथुरा से टिकट तो हेमा का घमंड सातवे आसमान पर

वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भी दुत्कारा

हेमा मालिनी के कार्यक्रम में जमकर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं के स्वागत पर ही बिफरीं सांसद

 

मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को तीसरी बार भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। हर कोई सांसद हेमा को अपने तरीके से बधाई देना चाहता है। विकसित भारत संकल्प पत्र के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। सांसद हेमा का स्वागत सत्कार करने की होड़ कार्यकर्ताओं में लग गई। हेमा ने स्वागत करने आये कार्यकर्ता और पदाधिकारी की भीड़ देखी तो वह परेशान हो गईं। स्वागत करने से मना कर दिया।बुधवार को गोवर्धन रोड स्थित बने एक निजी मैरिज होम में भाजपा के विकसित भारत संकल्प पत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद हेमा को भी मुख्य अतिथि के तौर पर इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। हेमा मालिनी कार्यक्रम में पहुंची तो हर कोई उनके स्वागत सत्कार के लिए आतुर दिखा। मथुरा के सभी मंडलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हेमा का स्वागत सत्कार करना शुरू किया। लगातार हो रहे स्वागत सत्कार से सांसद हेमा मालिनी परेशान हो गई।स्वागत सत्कार करने आए कार्यकर्ताओं से उन्होंने स्वागत करने से मना कर दिया। सांसद हेमा की बात को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता नाराज दिखे। मैरिज होम के प्रांगण में कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा की सूचना पर वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें शांत करने में जुट गए।मीडिया को जब मामले का पता चली ता मीडिया कर्मियों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया, तो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाजपा के परिवार का मामला है, ये कहकर मामले को रफा दफा करने की बात कही। वहीं गोवर्धन से आए कुछ कार्यकर्ताओं ने भी सांसद हेमा के लिए बड़ी बात कह दी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी इस बार जीतेंगे लेकिन यहां से हेमा मालिनी हारकर जाएंगी।हेमा मालिनी के कार्यक्रम में पहुंचने के बाद कार्यकर्ता और पदाधिकारी उत्सुक नजर आए। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम गीत गाकर की गई। सांसद के स्वागत सत्कार को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। मंच पर मौजूद सांसद हेमा मालिनी और पदाधिकारी ने लगातार हेमा का स्वागत सत्कार करना शुरू किया। सांसद हेमा मालिनी मुंह बनाती हुई वीडियो में नजर आईं। मंच से उन्होंने यह भी घोषणा कर दी की कोई भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता सेल्फी उनके साथ नहीं लेगा।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!