Advertisement

सिरोही में गर्मी में बढ़ा हीट ‘लू’ का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 सरल उपाय

संवाददाता:- हर्षल रावल
सिरोही/राज.

सिरोही में गर्मी में बढ़ा हीट ‘लू’ का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये 5 सरल उपाय

गर्मी के मौसम में ‘लू’ का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक है। सही सावधानियां अपनाना। जानिए 5 सरल और असरदार टिप्स जो आपको और आपके परिवार को हीट स्ट्रोक से बचा सकते हैं।
_________
सिरोही। इस बार गर्मी ने अपना पूरा तेवर दिखाना आरंभ कर दिया है। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी चपेट में सबसे अधिक बुजुर्ग, बच्चे और बाहर कार्य करने वाले लोग आ रहे हैं। ऐसे में ‘लू’ (Heat Stroke) का खतरा तेजी से बढ़ गया है। सिरोही जिले में ‘लू’ लगने और बीमार पड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। यदि समय रहते सावधानी न बरती जाए तो यह घातक भी हो सकता है।
हीट स्ट्रोक तब होता है, जब शरीर आवश्यकता से अधिक गर्म हो जाता है और उसे ठंडा करने का नेचुरल सिस्टम कार्य करना बंद कर देता है। इसमें शरीर का तापमान 40°C से ऊपर पहुंच जाता है। इसलिए गर्मी के मौसम में मुख्य ध्यान रखने की आवश्यकता होती है। जानिए ऐसे 5 सरल टिप्स के बारे में जो हीट स्ट्रोक से बचने में आपकी सहायता कर सकते है।

1). पानी ज्यादा से ज्यादा पिएं:-
गर्मी में शरीर जल्दी डीहाइड्रेट हो जाता है। पसीना निकलने से शरीर में पानी और नमक की कमी हो जाती है। ऐसे में दिनभर में कम से कम 4-5 लीटर पानी अवश्य पिएं। साथ ही नारियल पानी, ताजी छाछ, नींबू पानी, गन्ना जूस और फलों का रस लेना भी फायदेमंद रहेगा। यह शरीर को ठंडा भी रखेगा और एनर्जी भी देगा।

*2). धूप में निकलने से बचें:-
दोपहर 12:00 से 05:00 बजे के बीच बाहर जाने से बचें। क्योंकि इस समय सूरज की किरणें सबसे तेज होती हैं। यदि बाहर जाना अत्यंत आवश्यक हो तो छाता लेकर जाएं या टोपी, गमछा और सनग्लास अवश्य पहनें। हल्के और ढीले कपड़े पहनना उत्तम रहेगा। ताकि शरीर को हवा मिलती रहे।

*3). खाने का ध्यान रखें:-
गर्मी में हल्का और ताजा खाना खाना चाहिए। तली-भुनी चीजों और बहुत मसालेदार खाने से बचें। ज्यादा नमक और मिर्च वाला खाना शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। सलाद, दही, खीरा, तरबूज जैसे वस्तुओं को रोज के खाने में सम्मिलित करें। ये शरीर को ठंडा रखते हैं और पानी की कमी भी नहीं होने देते।

*4). शरीर के हर एक एक्टिविटी पर ध्यान दें:-
यदि आपको बहुत अधिक पसीना आ रहा हो, सिरदर्द हो रहा हो, चक्कर या उल्टी जैसा लग रहा हो तो तुरंत किसी ठंड़े स्थान पर जाएं और पानी पिएं। हीट स्ट्रोक की आरंभ इसी प्रकार होती है। जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
*5). बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें:-
बच्चों और बुजुर्गों सबसे अधिक संवेदनशील होते हैं। बच्चों को गर्मी में खेलने से रोकें और उन्हें समय-समय पर पानी पिलाते रहें। बुजुर्गों को भी धूप में निकलने से बचाएं। यदि घर में कूलर या एसी नहीं है तो पंखे के साथ कमरे को ठंडा रखने के देसी उपाय भी अपना सकते है। साथ ही इनके खान-पान को लेकर सजग रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!