Advertisement

मांडलगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय सेना की हौसला अफजाई हेतु स्टैचू सर्किल पर तिरंगा लहरा कर किया प्रदर्शन-

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा

अब्दुल सलाम रंगरेज

मांडलगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा भारतीय सेना की हौसला अफजाई हेतु स्टैचू सर्किल पर तिरंगा लहरा कर किया प्रदर्शन

काछोला में भी सेना का किया उत्साह वर्धन-जीत के लिए मांगी दुआ-

भीलवाड़ा

भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ कस्बे में ऑपरेशन सिंदूर को कामयाब करने के लिए पाकिस्तान से लोहा ले रही भारतीय सेना की हौसला अफजाई के लिए मांडलगढ़ मुस्लिम समाज द्वारा स्टेच्यू सर्किल पर तिरंगा लहराकर हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
यह प्रदर्शन प्रशिक्षु आरपीएस शिवा शर्मा,S.I. शंकर सिंह, रिटायर फौजी सद्दीक अहमद आसाम के नेतृत्व में किया गया ।
भारतीय सेना का हौसला बढ़ाने के लिए और जीत की दुआ करने वाले में आम मुस्लिम समाज सदर जाकिर भुट्टो, पुरानी आबादी जमा मस्जिद सदर रशीद शेख, देशवाली समाज सदर अकरम आसाम, नायब सदर इमरान सरवाड़ी,अनीस आसाम, नईमुद्दीन भुट्टो, यूसुफ़ कुरैशी, शराफत अंसारी, फिरोज अगवान, मुजफ्फर सरवाड़ी, एडवोकेट अनीस अंसारी, धीरज सिंधी, जानू मंसूरी, शहजाद, गोपाल पटवा, कालू झवर, रईस राठौड़, रफीक टांक, अशोक लखारा, नीरज जोशी आदि उपस्थित रहे

काछोला में भी सभी समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर सेना का किया उत्साह वर्धन-

-22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से भारतीय सेना को मिली सफलता को लेकर कस्बे में हिन्दू मुस्लिम समाज के लोगों नेआपसी सौहार्द,भाईचारे के साथ मिलकर भारतीय वीर जवानों का मनोबल व हौंसला बढ़ाने भारत माता की जय,हिन्दोस्तां जिंदाबाद,आतंकवाद मुर्दाबाद,पाकिस्तान मुर्दाबाद के जयघोष से कस्बा गुंजायमान हो गया। दोनों समुदाय के लोगो ने मिलकर भारतीय तिरंगा को लहराया और जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना मोहम्मद शाह आलम ने कहा कि पूरे विश्व मे जितने भी देश है उसमें सबसे खूबसूरत हमारा देश हिंदोस्तां है वैसा ही हम सभी के दिल भी उतने ही खूबसूरत है और कहा कि सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा हम बुलबुले है इसकी ये गुलसितां हमारा,।
इस मौके पर बीट प्रभारी विकास सिंह मीणा,सत्य नारायण वैष्णव, डॉ एन के सोनी,उमराव सिंह सोलंकी,मुरली मनोहर मूंदड़ा,मोहम्मद शाबिर रँगरेज,किशन सोनी,असलम मोहम्मद रँगरेज,चंद्रेश सेन,नवीन टेलर,आरिफ मोहम्मद रँगरेज,रामप्रसाद बैरवा,राहुल कुमार,सत्तू सेन,राजु लक्षकार,सद्दीक मोहम्मद रँगरेज,आरिफ मंसुरी सहित आदि उपस्तिथ थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!