सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्यूरो चीफ
दुलचासर गांव के मूंधड़ा परिवार में शुक्रवार को संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा के तीसरे दिन आज रविवार को कथा में ब्रमाजी के द्वारा सृष्टि की रचना एवं भगवान कपिल मुनि के अवतार की कथा सुनाते हुए मां देहूति को कपिल मुनि भगवान के द्वारा सांख्य दर्शन करवाया।ध्रुव चरित्र की कथा सुनाते हुए भगवान की भक्ती की महिमा बताई। कथा वाचक श्री कोलायतजी के दशनाम आश्रम के महंत सत्यानंद गिरी महाराज ने कथा की शुरुआत करते हुए कहा कि आप सभी पर ठाकुर जी की कृपा है। जिससे आप आज कथा का आनंद ले रहे है। श्रीमद भगवत कथा का रसपान कर पा रहें हैं मूंधड़ा परिवार के द्वारा आयोजित कथा में बड़ी सँख्या में श्रद्धालू पधारें व कथा का श्रवन करते हुए खबू झूमे। मूंधड़ा परिवार ने कथा में पधारे सभी कथा प्रेमियों का सम्मान करते हुए दुप्पटा पहनाकर स्वागत किया




















Leave a Reply