Advertisement

महर्षि दयानन्द सरस्वती छात्रावास श्रीडूंगरगढ़ मे, बालिका छात्रावास में रसोईघर व बड़े कमरे के निर्माण की घोषणा, समिति ने जताया आभार

सत्यार्थ न्यूज श्रीडूंगरगढ़-सवांददाता ब्युरो चीफ

श्रीडूंगरगढ़ 4 मई 2025, महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में आयोजित की गई । बैठक में सुशील सेरडिया ने आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए निर्माण कार्यो की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की,जिसकी समीक्षा की गई। छात्रावास में अध्ययनरत छात्रों को सामाजिक सरोकार के कार्यों में समय समय पर भागीदारी हेतु प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया ।

बैठक में बालिका छात्रावास में निर्माण की घोषणाएं

1.रसोईघर निर्माण – 5.51लाख लागत से स्वर्गीय लिछमा देवी तरड़ एवं स्वर्गीय ताजुराम जी तरड़ आड़सर की स्मृति में उनके पुत्र नेमाराम तरड़ द्वारा घोषणा ।

2.बड़ा कमरा- 5.01लाख लागत से स्वर्गीय ऊमी देवी तरड़ एवं स्वर्गीय गणपतराम जी तरड़ आड़सर की स्मृति में उनके पुत्र मोडाराम तरड़ द्वारा घोषणा ।

आर्थिक सहयोग की घोषणा- फूसाराम पुत्र स्वर्गीय लाखुराम जी कुलड़िया माणकरासर के 101वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्रों रेवंतराम (पूर्व पंचायत समिति सदस्य) जैसाराम, मोहनलाल द्वारा आर्थिक सहयोग की घोषणा ।

बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वर्तमान समय में समाज एवं युवा कर्मा बाई जैसी संत से पूर्ण समर्पण के साथ कर्म की सीख ले आज समाज की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु जरूरत है कि सभी पूर्ण समर्पण के साथ सहभागी बने ।आज हमारी टीम पूर्ण समर्पण के साथ अल्प समय में शिक्षा व्यवस्था एवं सुविधाएं विकसित करने के लिए प्रयत्नशील है। जिसमें दानदाताओं की बड़ी भूमिका है। बैठक में तुलछीराम गोदारा,लक्ष्मणराम खिलेरी सोहन गोदारा,मोहनलाल कुलड़िया ने भी अपने विचार रखे बैठक में मोडाराम तरड़,नेमाराम तरड़,पूनम नेण रेवंतराम कुलड़िया,हरिराम सारण,गोपाल खिलेरी तिलोकाराम तरड़,जयपाल नेण,जैसाराम कुलड़िया रेवंतराम सहू,गोपाल तरड़,कुशाल तरड़,श्रवण तरड़ मनोज बाना,हनुमान महिया,रामप्रताप तरड़,हरलाल भाम्भू,श्यामसिंह सारण,हरिराम पुनियाँ आदि उपस्थित रहे। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!