Advertisement

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरसी गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगोंथा, जोराई और सहन का औचक निरीक्षण किया।

लोकेशन मैनपुरी
नेत्रपाल श्रीवास्तव जिला संवाददाता मैनपुरी

आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आरसी गुप्ता ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगोंथा, जोराई और सहन का औचक निरीक्षण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने 12:05 पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अगौथा के निरीक्षण के दौरान अर्जसोमी यादव लैब टेक्नीशियन 26 27 28 अप्रैल के दिनों में इनके रजिस्टर पर कोई कार्य अंकित नहीं था और रजिस्टर पर हस्ताक्षर थे 29 अप्रैल को अनुपस्थित थे इनके अनुपस्थित दिनों का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सिद्धार्थ सिंह भदोरिया को दिए , हीट वेव वार्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए भंडार कक्ष में प्रकाश की व्यवस्था नहीं थी एलईडी बल्ब लगाने के निर्देश दिए गए। पीएचसी जौराई के निरीक्षण के दौरान यहां पर सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी सभी दवाएं बिखरी पड़ी थी दवा स्टोर का रख रखाव ठीक नहीं था मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मुकेश कुमार यादव फार्मासिस्ट को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्य में सुधार करने के निर्देश दिए यहां पर ललित मनी एस एल ए अनुपस्थित पाये गये इनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने दिए पीएचसी सहन के निरीक्षण के दौरान अशोक कुमार फार्मासिस्ट ड्यूटी ऑफ पर बताए गए ,

पीएचसी के अंदर साफ सफाई ठीक नहीं थी अस्पताल का गेट बंद था बाउंड्री टूटी हुई थी और बिजली की केबल खराब थी जबकि हीट वेव वार्ड बनाने के निर्देश सरकार द्वारा पूर्व में ही दिए जा चुके हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए चिकित्सा अधीक्षक करहल डॉ अतुल यादव को तीन दिन के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, इस अवसर पर रवींद्र सिंह गौर प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!