दौसा के रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की चांदपुर गांव से खास खबर
दौसा से खास रिपोर्ट सिकन्दरा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत रामगढ़ के गांव चांदपुर गांव की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चांदपुर में विद्यालय में मंगलवार को शिक्षकों व भामाशाह के सहयोग से बने मां सरस्वती के मंदिर व मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें पंडित सत्यनारायण शास्त्री ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंत्रोचारण के साथ यज्ञ में आहुति दिलवाई। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि विद्यालय में बालकों में नैतिक संस्कारों ,विद्या के लिए मंदिर की स्थापना की गई है ।उन्होंने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करने की बात कही। कार्यक्रम का समापन प्रसादी वितरण के साथ किया गया ।कार्यक्रम में भजन कीर्तन कार्यक्रम भी आयोजन किया गया जिसमें माता सरस्वती के एक बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। इस दौरान मुकेश खंडेलवाल, अभिमन्यु, मलखान , मनजीत कुमार ,हरेंद्र सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे ।


















Leave a Reply