खंड शिक्षा अधिकारी नगवां बृजेश कुमार सिंह का तबादला
पठन पाठन और शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से दस खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में किया गया बदलाव
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है नगवां खंड शिक्षा अधिकारी रहे बृजेश कुमार सिंह का तबादला करमा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर किया गया है राबर्ट्सगंज खंड शिक्षा अधिकारी रहे धनंजय कुमार सिंह को नगवां खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
शासनादेश संख्या रा0 मा0 39 /अरसठ 1-2020 बेसिक शिक्षा अनुभाग 1 लखनऊ 23 नवंबर 2020 तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा व राज्य परियोजना निदेशक लखनऊ के पत्र दिनांक 27 नवंबर 2020 में प्रविधानित व्यस्था व जिलाधिकारी सोनभद्र के अनुमोदन दिनांक 29 – 04 – 2025 द्वारा जनपद में तैनात खंड शिक्षा अधिकारियों के विकास खंड परिवर्तित किए जाने की अनुमति प्रदान की गई है।
शासन के मंशा छात्रों के पठन पाठन शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से सोनभद्र जनपद के सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है।
नगवां खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह को करमा ब्लॉक का खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है और राबर्ट्सगंज खंड शिक्षा अधिकारी रहे धनंजय कुमार सिंह को नगवां खंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।














Leave a Reply