Advertisement

धौलपुर थाना निहालगंज पुलिस ने अवैध देशी शराब के 62 पव्वे सहित एक व्यक्ति किया गिरफ्तार

http://satyarath.com/

न्यूज़ रिपोर्टर सचिन तिवारी
जनपद – धौलपुर

थाना निहालगंज पुलिस ने अवैध देशी शराब के 62 पव्वे सहित एक व्यक्ति किया गिरफ्तार

धौलपुर पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर मनोज शर्मा आरपीएस, वृताधिकारी धौलपुर शहर सुरेश कुमार सांखला आरपीएस के निकटतम सुपरवीजन में थानाधिकारी थाना निहालगंज बृजेन्द्र सिंह पुलिस निरीक्षक व जाप्ता द्वारा अवैध देशी शराब सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11 मार्च 2024 को मुखबिर की खास सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमल होटल की तरफ प्लास्टिक के कट्टे में अवैध शराब लेकर जा रहा है, उक्त सूचना पर राजकुमार हैड कान्स्टेबल मय जाप्ता सौरभ कान्स्टेबल, हंसराम कान्स्टेबल को रवाना किया गया‌ जिन्होंने सूचना के आधार पर कमल होटल तिराहे के पास से एक व्यक्ति को पकडा व नाम पता पूछा तो अपना नाम दिनेश पुत्र रमेश जाति कोली उम्र 33 साल निवासी समौला थाना कोतवाली धौलपुर का होना बताया जिसके कब्जे से मिले प्लास्टिक के कट्टे में कुल 62 पब्बे देशी शराब के मिले। उक्त घटना के संबंध में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!