Advertisement

आयुर्वेदिक ही सबसे बढ़िया है लिवर के लिए

एक्सपर्ट्स ने बताए खास टिप्स
बांदा।19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाएगा। लिवर को लेकर विशेषज्ञ बताते हैं कि खाने पीने में सुधार से ही लिवर की आधी समस्या दूर हो जाती है। व‌र्ल्ड लिवर डे के मौके पर विशेषज्ञों ने बताया कि आयुर्वेदिक प्रयोग से लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है। पीजीआई चंडीगढ़ के शोध के अनुसार 53 फीसदी तक फैटी लिवर की समस्या बढ़ी है। मौजूदा दौर में लिवर से संबंधी बीमारियां तेजी से बढ़ी।बेतरतीब खानपान,जंक फूड और गतिहीन जीवन शैली सदैव जवान बने लिवर को भी बीमार बना देती है। मौजूदा दौर में लिवर से संबंधित बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। कई अध्ययन इसकी पुष्टि करते हैं। इस बीच लिवर रोग के विशेषज्ञों के अनुसार सिर्फ खानपान की आदतों में सुधार लाकर ही लिवर से संबंधित आधी परेशानियों से निजात पाई जा सकती है।विश्व लिवर दिवस के अवसर पर इस बार डॉक्टर इसी बात पर ज्यादा जोर भी दे रहे हैं कि आयुर्वेद का प्रयोग से लिवर को बचाया जा सकता है।आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर सुनील द्विवेदी के अनुसार खराब खानपान,शराब,प्रोसेस्ड फूड,गतिहीन जीवनशैली के कारण लिवर को हुए नुकसान को ठीक किया जा सकता है। क्योंकि लिवर में स्वयं को स्वस्थ रखने की अद्भुत क्षमता होती है।सही जीवनशैली और पोषणयुक्त आहार के जरिए लिवर को दोबारा स्वस्थ किया जा सकता है। ताजे फल,हरी सब्जियां साबुत अनाज और प्रोटीन युक्त डाइट लिवर से संबंधित बीमारियों को रोकती हैं। साथ ही लिवर के रिजेनरेशन में भी मदद करती हैं।
आयुर्वेदाचार्य ने लीवर मजबूत करने के लिए घरेलू उपाय निम्नवत बताए
लहसुन और प्याज:सल्फर यौगिकों से भरपूर लहसुन और प्याज लीवर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं।
आंवला:आंवला का सेवन लीवर को साफ रखने और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार करने में मदद करता है।
हल्दी:हल्दी में मौजूद करक्यूमिन लीवर की सूजन को कम करता है और लीवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
ग्रीन टी:ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लीवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
गुनगुना नींबू पानी:सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू निचोड़कर पीने से डाइजेशन बढ़ता है और लीवर की सफाई होती है।
पपीते के बीज:पपीते के बीज लीवर को डिटॉक्सीफाई करने और उसकी कार्यप्रणाली में सुधार करने में मदद करते हैं।
गिलोय का रस:गिलोय का रस लीवर को विषाक्त पदार्थों से बचाने और इसकी कार्यक्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।
मूली:मूली में मौजूद पोषक तत्व लीवर के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
ऐसे रखें लिवर को स्वस्थ
संतुलित खाना खाएं।
प्रोसेस्ड फूड और ज्यादा चीनी से बचें।
शराब पूरी तरह छोड़ दें।
बिना डाक्टर की सलाह के सप्लीमेंट,दवा और जड़ी-बूटियां न लें।
रोज व्यायाम करें।
हेपेटाइटिस बी और सी की जांच जरूर कराएं।
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!