Advertisement

सोनभद्र -गर्मी शुरू होते ही पानी की गंभीर समस्या, पानी के लिए भटकते ग्रामीण

गर्मी शुरू होते ही पानी की गंभीर समस्या, पानी के लिए भटकते ग्रामीण।

 

सोनभद्र म्योरपुर/विजय कुमार यादव

म्योरपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ा,मड़ैया, कुवांरी कुर्लिहवा,समेत कई गांवों में पानी की काफी समस्या होने से इस गर्मी में ग्रामीण कुओं पर जाकर पानी की आस लगाए खड़े हैं।पर पानी आए तो आए कहा से ब्लाक के प्रतिनिधि,अधिकारी गर्मी शुरू होते ही अपने एसी कमरों का लुफ्त उठाना शुरू कर दिए।ग्रामीणों की क्या जरूरत है इसका कोई सूझ बुझ लेने वाला नही है।समाज सेवी ग्रामीण बलवंत यादव ने बताया कि हैंडपंपों रीवोर की सूचना ग्राम विकास अधिकार अरशद खान को बार बार दी जा रही है लेकिन ग्रामीणों की बात की संज्ञान में ना लेकर टाल मटोल कर रहे हैं बोलते हैं कि हर घर नल जल योजना चालू होने वाला है ऐसे में हम ग्रामीणों का कहना है अभी से ही कुओं का पानी सुख जाने से पानी की गंभीर स्थिति बन गई है जिससे आए दिन गर्मी में और पानी की समस्या बढ़ती ही जाएगी। जहां अभी ज्यादातर पानी की समस्या है वहां पर टैंकर द्वारा पानी भेजकर ग्रामीणों की प्यास बुझाई जाए।साथ ही साथ जिस हैंडपंप में पानी नही है उसे रेबोर कराया जाए और जिन कुओं का पानी सुख गया उसे साफ सफाई कराया जाए तभी जाकर पानी की समस्या कुछ कम हो सकती है।पानी की समस्या को लेकर समाज सेवी ग्रामीण बलवंत यादव,रामबिलास,पूनम,पूजा,उर्मिला पाण्डे, जिंदलाल,दीनदयाल, मोती, दशमत,रामसकल,इनरावती,सोनाली आदि का कहना है कि पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल पेय जल उपलब्ध कराने हेतु ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी को सुचना दे दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!