Advertisement

दुर्गूकोदल में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन आज सुबह 10 बजे

विशेष संवाददाता पुनीत मरकाम कांकेर ✍️ ✍️                                                                      दुर्गूकोदल में ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन आज सुबह 10 बजे

दुर्गूकोदल 19 मार्च 2025| जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग के स्थानीय कला एवं संस्कृति को मूल स्वरूप में संरक्षण, संवर्धन एवं कला समूहों के सतत विकास व जनजातीय कलाकारों को प्रोत्साहित व सम्मानित करने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय बस्तर पंडुम का आयोजन 20 मार्च को सामुदायिक भवन दुर्गूकोदल में सुबह 10 बजे से किया जाएगा। छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश के अनुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्गूकोदल सीईओ सुरेंद्र बंजारे ने बताया है कि बस्तर पडुम के तैयारी को लेकर बैठक आयोजन कर तैयारी पूरी कर ली गई बस्तर पडुम बस्तर का उत्सव इसमें जनजातीय नृत्य गेड़ी, ककसार, मांदरी, हुल्कीपाटा, कोलान्गपटा, देवकोलांग, पूषकोलांग, जनजातीय गीत जागर गीत, धनकुल गीत, रीति रिवाज, तीज त्योहार से संबंधित गीत नृत्य व नाट्य आदि के प्रदर्शन के साथ-साथ स्थानीय वाद्य यंत्रों ढोल, तोड़ी, चिटकुल, मोहरी, सारंगी, आदि व जनजातीय वेशभूषा व आभूषण प्रदर्शन के साथ-साथ चित्रकला, गोदना, माटीकला व जनजातीय पेय पदार्थ व व्यंजन सल्फी, ताड़ी, छिंदरस, हड़िया, मांड़, चापड़ा चटनी आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। विजेता प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। विकासखंड हिस्ट्री बस्तर पांडव 2025 बस्तर का उत्सव के तहत कार्यक्रम 20 मार्च 2025 दिन गुरुवार समय 10:00 बजे से स्थान सामुदायिक भवन दुर्गूकोदल में प्रारंभ होगी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री भोजराज नाग सांसद लोकसभा क्षेत्र कांकेर एवं श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी विधायक भानुप्रतापपुर एवं विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, समाज प्रमुख, सामाजिक कार्यकर्ता, क्षेत्र के गायता पटेल समाज प्रमुख सर्व आदिवासी समाज के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!