Advertisement

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का महुली में किया गया जोरदार स्वागत

नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का महुली में किया गया जोरदार स्वागत

महुली सोनभद्र रिपोर्ट( नितेश कुमार)

प्रदेश नेतृत्व द्वारा नंदलाल गुप्ता को सोनभद्र जनपद का दूसरी बार जिला अध्यक्ष भाजपा की कमान मिलने के बाद दुद्धी नगर में प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नगर वासियों के द्वारा आतिशबाजी और बाजे गाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। नंदलाल गुप्ता का यहां से काफी पुराना जुड़ाव है और हर व्यक्तियों से संपर्क और पहचान है। पार्टी पदाधिकारी नगर वासियों के द्वारा गुलदस्ता और माल्यार्पण कर भव्य तरीके से स्वागत किया गया। कचहरी परिसर में पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात किया और अधिवक्ताओं ने भी भव्य स्वागत किया

उसके बाद दुद्धी बार सभागार में अधिवक्ताओं ने जमकर स्वागत किया और लोगों को मिठाईयां खिलाकर मुंह मीठा कराया। नंदलाल गुप्ता पार्टी के समर्पित युवा कार्यकर्ता है जो लंबे समय से पार्टी से जुड़े रहे। जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार हर जन आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्पर है। डबल इंजन की सरकार प्रदेश से लेकर देश में चारों ओर विकास की गंगा बहा रही है। शासन ने तमाम तरह की योजनाएं गरीब निर्धन आदिवासियों के लिए चला रखा है, लोग लाभ ले रहे हैं और स्वालंब बन रहे हैं।

स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नंदलाल अग्रहरि रामेश्वर प्रसाद राय ईश्वर प्रसाद निराला भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रतिनिधि मनोज सिंह उर्फ बबलू भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष दीपक शाह मोनू सिंह आशीष जायसवाल गोलू जायसवाल सहित काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता रहे। रंजना चौधरी ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में महुली धूमधाम से स्वागत अनेक जनता लोग धूमधाम से माला पहनकर स्वागत किया इसके बाद विंढमगंज के लिए रवाना हो गए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!