Advertisement

सोनभद्र -छात्र नेता सहित कई लोगों ने ग्रहण की सुभासपा की सदस्यता

छात्र नेता सहित कई लोगों ने ग्रहण की सुभासपा की सदस्यता

 

सोनभद्र/ सत्यनारायण मौर्या /संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

सोनभद्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी सोनभद्र जिलाकार्यालय राबर्ट्सगंज सोनभद्र पर कई लोगों ने सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की और पार्टी में अपना विश्वास जताया जिलाध्यक्ष मनोज देव पाण्डेय द्वारा आदर्श गुप्ता छात्र नेता ओबरा पी जी कालेज व रामसुरत खरवार जी, राजेश पाण्डेय जी आदि लोग सदस्यता ग्रहण किए। जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोगों का विश्वास सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी में बढ़ता जा रहा है क्योंकि हमारी पार्टी सभी जाति धर्म के लोगों का सम्मान करती है और हमारे नेता ओमप्रकाश राजभर जी का साफ कहना है कि हमारे लिए एक एक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है किसी भी हमारे कार्यकर्ता के सम्मान के साथ खिलवाड़ नही करने दिया जायेगा इसका उदाहरण उमापति राजभर के साथ पुलिस द्वारा की गई ज्यादती है जिसको संज्ञान में लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और सभी पुलिस कर्मी तथा एसडीएम के स्टोनो के खिलाफ कठोर कार्रवाई हुई थीसाथ साथ मे राजकुमार धागर चंदन जी, सत्य प्रकाश देव पाण्डेय जी, सोनमती जिलाध्यक्ष महिलामंच, जोगेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित हुए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!