Advertisement

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित

आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में आयोजित

नगर में अतिक्रमा व सब्जी मंडी को लेकर बैठक में कई मुद्दे को लेकर चर्चा के साथ हुई संपन्न

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
मनोज कुमार माली सोयत कला

सुसनेर नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर डाक बंगला चौराहा सोयत रोड पर स्थित थाना परिसर में बुधवार की शाम साढे पांच बजे आगामी त्यौहार होली, रंगपंचमी एवं ईद के मद्वेंनजर कोरोना महामारी को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार सुसनेर नगर में नया पुलिस थाना प्रभारी केसरबाई राजपूत की मौजूदगी में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 13 मार्च को होलीदहन, 14 मार्च को दुलेंडी एवं 19 मार्च को रंगपंचमी सहित रमजान माह में ईद के त्यौहार सहित अन्य विषय सहित आगामी होली एवं रंगपंचमी के पर्व पर मूर्ख सम्मेलन एवं शीतला सप्तमी की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एसडीओपी देवनारायण यादव, तहसीलदार विजय सेनानी सीएमओ ओपी नागर, नायब तहसीलदार रामेश्वर दांगी एवं थाना प्रभारी केसर राजपूत ने त्यौहार को मनाने की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री डाक्टर डाक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, पत्रकार संघ अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, मुकेश हरदेनिया पत्रकार शहर, पूर्व पार्षद फ़क़ीरमोहम्मद खान, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष आशिकहुसैन बोहरा, विष्णु पाटीदार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षमोहन कानूडिया ,भाजपा किसान मोर्चा पूर्व मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, डाक्टर सौरभ जैन, मानसिंह यादव, दीपक राठौर पत्रकार, मनोज कुमार माली पत्रकार, याया खान पत्रकार, गिर्राज बंजरिया पत्रकार, सहित जनप्रतिनिधीगण मौजूद थें।

इन मुददों पर भी हुई चर्चा

बैठक में मालीपुरा में तोड़े गए शासकीय शौचालय को निजी व्यक्ति द्वारा तोड़े जाने की एफआईआर दर्ज करने सब्जी मंडी में शौचालय नहीं होने पर महिलाओं को सोच के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है साथ ही सब्जी मंडी को सुचारू रूप से चालू करने हेतु, शीतला सप्तमी पर मेला ग्राउंड स्थित शीतला माता मंदिर में लाईट व्यवस्था एवं पूजा के लिए बेरिकेट्स लगाने इसके अलावा दुर्घटना का कारण बनने वाले डॉक बंगला चौराहे पर सड़क के किनारे ठेले वालों को हटानें एवं सर्विस रोड़ को व्यवस्थित करने की मांग भी प्रशासन से की गई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!