Advertisement

 यातायात सप्ताह अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा द्वारा जागरूकता हेतु कस्बा अहमदपुर में कार्यक्रम हुआ आयोजित

 यातायात सप्ताह अंतर्गत लायंस क्लब विदिशा द्वारा जागरूकता हेतु कस्बा अहमदपुर में कार्यक्रम हुआ आयोजित

 लायंस क्लब विदिशा सदैव समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है। वह विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देते हुए लोगों को जागरूक भी करता है। इसी क्रम में आज कस्बा अहमदपुर ग्राम में यात्रा जागरूकता हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम संपन्न किया। ‌‌ लायंस क्लब मीडिया प्रभारी लायन सत्येंद्र धाकड़ ने बताया कि कस्बा अहमदपुर ग्राम में आज हाट बाजार का दिन था। भारी भीड़ थी। जिसमें लायंस क्लब विदिशा द्वारा लायंस क्लब के बैनर तले यातायात सुरक्षा के नियमों की जानकारी लोगों को समूहों में प्रदान की गई। यातायात जागरूकता के पंपलेट लोगों को वितरित किए जा रहे थे।

जिसका इतना ज्यादा असर हुआ कि कई लोग उसे अपने मोबाइल पर फोटो खींचकर वायरल कर रहे थे। दो-तीन लोग लायंस अध्यक्ष को ऐसे भी मिले जिन्होंने अभी-अभी गाड़ी चलाना सीखा था। वह जानकारी पाकर बहुत प्रसन्न हुए। ‌‌ बाजार में पंपलेट सब्जी वालों, किराने वालों, चूड़ी वालों, कपड़े वालों, चाट का ठेला लगाने वाले, चाय वाले आदि सभी प्रकार के व्यापारियों को भी वितरित किए गए। बाजार में आते-जाते लोगों को पंपलेट वितरण करने में स्थानिक ग्राम वासियों का भी काफी सहयोग रहा। लायंस क्लब अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी, लायन श्रीमती जयंती सोनी, लायन घनश्याम स्वर्णकार एवं उनकी टीम के साथ ही पंचायत के सरपंच श्री शिवचरण शर्मा, पूर्व सरपंच भाई उमराव सिंह कुशवाह, ग्राम के लोकप्रिय एवं वरिष्ठ शिक्षक पन्नालाल किरार, दीपक राठौर, अन्य ग्राम वासियों ने इस पुनीत कार्य में भाग लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!