वनाधिकार अधिनियम के तहत 127 पात्र लोगों को खतौनी प्रमाण पत्र वितरित
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

जनपद सोनभद्र के दुरूह क्षेत्र राबर्ट्सगंज तहसील के ग्राम पंचायत चौरा में जन चौपाल लगाकर मा0 सांसद श्री छोटेलाल खरवार, मा0 विधायक सदर श्री भूपेश चौबे व जिलाधिकारी श्री बी0एन0 सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी व अन्य अधिकारियों द्वारा ग्रामीणों की मूलभूत समस्याएं सुनते हुए, निस्तारण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इस मौके पर अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासियों द्वारा वन भूमि पर वर्षों से कृषि कर रहे पात्र लोगों को वनाधिकार अधिनियम के तहत खतौनी प्रमाण-पत्र का वितरण किया गया। इस खतौनी से ग्रामीणों को मालिकाना हक प्राप्त हुआ है, जिससे वनवासियों में खुशी की लहर देखने को मिली। अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासियों को वन अधिकारों की मान्यता मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मा0 राज्यपाल महोदया श्रीमती आनंदी बेन पटेल जी द्वारा जनपद सोनभद्र पट्टा दिलाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। वन निवासियों को उनका अधिकार मिलें, इस मकसद से मा0 राज्यपाल महोदया जी द्वारा राजभवन में कई बार बैठक भी गयी थी। इसी क्रम में जनपद में अब तक 16 हजार से अधिक अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासियों को पट्टा का वितरण किया जा चुका है। अब पूर्व में दिए गए पट्टों में से दिनांक 14 फरवरी,2025 को चौरा गांव में 127 पात्र लाभार्थियों को 500 बीघे का खतौनी का वितरण किया गया है।


















Leave a Reply