मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
सोयत कला से मनोज कुमार माली

सुसनेर नगर में बुधवार रात मुस्लिम एजुकेशन सोसाइटी स्कूल में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री दर्शन सागर स्कूल, श्री अक्षपाद स्कूल और संतोष कैथोलिक स्कूल के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नृत्य, नाटक, गीत और अन्य कलात्मक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी पोशाकों में सजे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समा बांध दिया
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर छात्रों के प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल उनकी रचनात्मकता को निखारते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ाते हैं
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फकीर मोहम्मद खान वाफू बोर्ड जिला अध्यक्ष आमिर खान राहिल विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजन सिंह क्षेत्रीय विधायक के निजी सहायक यशपाल सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह गोपालपुर पूर्व जनपद प्रतिनिधि बाबूलाल बंसिया पार्षद नईम मेव डॉक्टर एहसान मंसूरी भायू भाई पूर्व सरपंच दौरान खान नक्कू लाला श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष मांगीलाल सोनी पत्रकार महेंद्र मीणा पत्रकार आशिक मंसूरी पत्रकार याहया खान सहित अन्य गणमान्य नागरिक विभिन्न स्कूलों के शिक्षक एवं भारी संख्या में महिला एवं पुरुष की उपस्थिति रही कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा उत्साह वर्धन करने के लिए बच्चों को राशि भी दी गई कार्यक्रम संचालन मुस्लिम एजुकेशनल सोसाइटी स्कूल के अध्यक्ष रहमान खान ने किया वा आभार फकीर मोहम्मद खान ने किया
















Leave a Reply