ग्राम पंचायत साल्याखेड़ी में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई संत रविदास जयंती
सत्यार्थ न्यूज लाइफ
सोयत कला से मनोज कुमार माली

सोयत कला नगर में इंदौर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग 552 जी पर स्थित ग्राम साल्याखेड़ी में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल नेताजी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत संत रविदास जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया गया, जिससे कार्यक्रम को एक गरिमामय और प्रेरणादायक रूप मिला
भव्य शोभायात्रा एवं श्रद्धा के रंग में रंगा समाज
इस पावन अवसर पर मेघवाल समाज धर्मशाला में समस्त संत रविदास जी के अनुयायियों ने एकत्र होकर भव्य रूप से उत्सव मनाया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों, डीजे और पटाखों की गूंज के बीच आतिशबाजी करते हुए संत रविदास जी महाराज के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। शोभायात्रा में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया
सहभोज और सामाजिक एकता का संदेश
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाज बंधुओं ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। इस आयोजन ने सामाजिक समरसता और भाईचारे का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी और युवा वर्ग उपस्थित रहे। संत रविदास जी के विचारों और शिक्षाओं को आत्म सम्मान करने का संकल्प लेते हुए सभी लोगों ने संकल्प लिया
















Leave a Reply