मिनी आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर भवन मरम्मत एवं शुद्ध पेयजल हेतु ग्रामीणों ने उठाई आवाज।
सोनभद्र म्योरपुर/विजय कुमार यादव

सोनभद्र म्योरपुर ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़री टोला चपरा में मिनी आंगनवाड़ी केंद्र जर्जर हो चुका है।भवन जर्जर होने से आंगनवाड़ी कार्यकत्री का कहना है कि बच्चों को पोषाहार बांटने में जर्जर भवन की छत गिरने की संभावना बनी रहती है अगर छत गिरने से कोई अप्रिय घटना घटती है तो इसका जिम्मेदार विभाग स्वयं होगा।क्योंकि इसकी सूचना अधिकारी को हर महीने दिया जाता है लेकिन अधिकारी मामले को संज्ञान में नही लेते हैं। ग्रामीण एडवोकेट मनोज यादव का कहना है कि समस्याओं का निवारण विभागीय अधिकारी सिर्फ अपने कागजों पर पूर्ण कर रहे हैं।यह जर्जर भवन बच्चे,आंगनवाड़ी कार्यकत्री को बैठने लायक नही है।पर विभाग की घोर लापरवाही से किसी दिन बड़ी घटना घट सकती है वहीं पर एक साल से हैंडपंप का पानी दूषित होने से बच्चों,ग्रामीणों में नाना प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं आज वह भी हैडपंप से पानी आना बंद हो गया है।एक तरफ सूबे की सरकार कहती है कि अगर अधिकारी समस्याओं को निवारण नही करते हैं तो कठोर कार्य वाही होगी।दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी ऑफिस में बैठकर सरकार को बदनाम करने में सफल है।ऐसे में ग्रामीण एडवोकेट मनोज यादव,हरगोविंद,शोभा,सोबरन,राधे श्याम,दिनेश, छोटई,चमेली, वीरेंद्र किश्वर,रामेश्वर,आदि लोगों का कहना है कि तत्काल विभागीय अधिकारी जर्जर भवन मरम्मत एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई जाए।तत्काल मामले को संज्ञान में नही लिया गया तो ग्रामीण अगली कार्यवाही में लगे रहेंगे।


















Leave a Reply