12 केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
मदरसा बोर्ड की अरबी फारसी की परीक्षा आगामी 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है, जो 22 फरवरी तक चलेगी।

मदरसा बोर्ड की अरबी और फारसी की परीक्षा सुचिता पूर्ण तरीके से कराए जाने के लिए, जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए जिले में कुल 2349 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा को नकल विहीन एवं सुचिता पूर्ण तथा पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए, सचल दल, मजिस्ट्रेट एवं स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा अरबी तथा फारसी की मुंशी (सेकेंडरी फारसी), मौलवी (सेकेंडरी अरबी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी / फारसी) वर्ष 2025 की परीक्षा 17 फरवरी से 22 फरवरी तक कराया जाना है।
परीक्षा के लिए कुल 2349 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा को सकुशल पूरा कराने के लिए 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
दो पालियों में होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा दो पालियों में करायी जाएगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक होगी, तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्र एवं परीक्षार्थी संख्या
1.मदरसा जामिया रिजविया नूरूल उलूम, कुल छात्र संख्या 163
2.मदरसा अरबिया ज्याउल उलूम मिठौरा, कुल छात्र संख्या 231
3.सुशीला देवी इंटर कालेज बरवा कला, कुल छात्र संख्या 198
4.मदरसा दारूल उलूम इशायतुल इस्लाम, कुल छात्र संख्या 263
5.मदरसा अलहे सुन्नत मिफ्ताहुल कुरूआन, कुल छात्र संख्या 204
6.हेरा पब्लिक इंटर कालेज निचलौल, कुल छात्र संख्या 248
7.मदरसा अरबिया अजीजिया मजहरूल उलूम, कुल छात्र संख्या 191
8.मदरसा अल जामियातुल निजामिया सुकरौली, कुल छात्र संख्या 96
9.मदरसा मकतब अरबिया सेराजुल उलूम, कुल छात्र संख्या 112
10.मदरसा जामिया अरबिया नूरूल उलूम, कुल छात्र संख्या 78
11.मदरसा अरबिया सइदुल उलूम एकमा, कुल छात्र संख्या 303
12.मदरसा दारूल उलूम फैजे मोहम्मदी, कुल छात्र संख्या 262
नीरज कुमार अग्रवाल – जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जनपद महराजगंज:-
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित वर्ष 2025 की परीक्षा, 17 फरवरी से 22 फरवरी तक होगी।
इसके लिए जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
इन परीक्षा केंद्रों पर 2349 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
परीक्षा को नकल विहीन, सूचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है।
परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सचल दल, मजिस्ट्रेट एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट टीम का गठन किया जा रहा है।
सत्यार्थ वेब न्यूज
शिवरतन कुमार गुप्ता “राज़”
महराजगंज













Leave a Reply