Advertisement

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाडली बहनों को 1250 रुपए मासिक आर्थिक सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण

मुख्यमंत्री डॉ.यादव द्वारा प्रदेश की लाडली बहनों को 1250 रुपए मासिक आर्थिक सहायता का सिंगल क्लिक से वितरण

जिले की 1लाख 17 हजार 718 लाडली बहना को 14 करोड़ 36 लाख 56 हजार 100 रुपए की राशि सीधे खाते में प्राप्त हुई

कालापीपल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले की लाडली बहनों ने देखा संजीव प्रसारण

सत्यार्थ न्यूज लाइफ
ब्यूरो चीफ
मनोज कुमार माली
सोयत कला से

सुसनेर नगर जिला आगर मालवा, 12 जनवरी मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा रविवार को कालापीपल, शाजापुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाडली बहनों के खातों में 1250 रुपए की मासिक आर्थिक सहायता का सिंगल क्लिक से अंतरण किया गया। जिसमें जिले की 1लाख 17 हजार 718 लाडली बहना को 14 करोड़ 36 लाख 56 हजार 100 रुपए की राशि सीधे खाते में प्राप्त हुई
जिला स्तरीय मुख्यमंत्री लाडली बहना कार्यक्रम सामुदायिक भवन कंपनी गार्डन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई चौहान के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कर राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले की लाडली बहना द्वारा देखा और सुना गया
कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम शुरू किया गया, तत्पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा बताई गई
कार्यक्रम में व्यंजन प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन सहायक संचालक श्रीमती रीना शर्मा द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के अंत में परियोजना अधिकारी श्रीमती मनीषा चौबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाl इस अवसर पर विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं लाडली बहना उपस्थित रही

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!