Advertisement

अवैध कालोनियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें – कलेक्टर

विदिशा
जिला ब्यूरो संजीव शर्मा

अवैध कालोनियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही करें – कलेक्टर

विदिशा*अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री को कैसा रोका जाये के संबंध में जिला पंजीयक को दिये आवश्यक निर्देश*
एसडीएम को सचेत करते हुऐ कहा है कि जिले में अवैध काॅलोनियों को नहीं किया जायेगा बर्दाश्त
कलेक्टर रोशन कुुमार सिंह ने लंबित आवेदनों की समीक्षा बैठक के दौरान सभी एसडीएम को सचेत करते हुऐ कहा है कि जिले में अवैध काॅलोनियों को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। ऐसी सभी अवैध कालोनियों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही शीघ्र अति शीघ्र संपादित करने के निर्देश उन्होंने एसडीएम, तहसीलदार और निकायो के अधिकारियों को संयुक्त रूप से दिये है।
कलेक्टर सिंह ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों से कहा है कि कार्य क्षेत्रों में अवैध कालोनियों का चिन्हांकन किया जा चुका है फिर कार्यवाहियों में विलम्बता क्यों हो रही है उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के भेदभाव किये बिना ही नियमानुसार कार्यवाहियां संपादित करायें। उन्होंने संबंधित अवैध कालोनाइजरों के ऊपर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दिये है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी निकिता तिवारी ने बताया कि जिले में कुल 166 अवैध काॅलोनियों चिन्हांकित की गई है सर्वाधिक 56 कालोनियां सिरोंज में इसके पश्चात विदिशा में 32, बासौदा में 27, कुरवाई में 21, लटेरी में 14 एवं शमशाबाद में 16 कालोनियों का चिन्हांकन निर्धारित पैरामीटरो को पूरा नहीं करने के फलस्वरूप अवैध कालोनियों के रूप में चिन्हांकन किया गया है।
अवैध कालोनियों की सूची करें चस्पा
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने समीक्षात्मक बैठक में एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि कार्य क्षेत्रों में जो-जो अवैध कालोनियां चिन्हांकित की गई है, उनकी सूची फ्लैक्स के रूप में जिला व तहसील स्तरीय पंजीयक कार्यालयों में चस्पा की जाये ताकि आमजन किसी भी प्रकार की धोखाधडी के शिकार होने से बच सकें वहीं अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री को कैसा रोका जाये के संबंध में जिला पंजीयक क्षिप्रा सेन को आवश्यक निर्देश दिये गये है। कलेक्टर सिंह ने अभियान चलाकर नागरिकों को जागरूक करने के संसाधनों पर बल देते हुऐ कहा कि आम आदमी अवैध कालोनी का शिकार ना बनें, इसके लिये हर स्तर पर सूचना तंत्रो के माध्यम से जनजागरूकता के कार्य संपादित किये जाये। बैठक में बताया गया कि विदिशा एसडीएम के द्वारा 32 अवैध कालोनियों के चिन्हांकन उपरांत 12 कालोनाइजरों को नोटिस जारी किये गये हैं। यह वह जानकारी है जो कि विभाग द्वारा कलेक्टर को भेजी गई जब कि हकीकत कुछ और ही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अवैध कालोनियां विकसित तो अधिकारीयों की नाक के नीचे हुई है अवैध कालोनियों के खिलाफ कार्यवाही हेतु किया जा रहा है सराहनीय है,लेकिन संबंधित अधिकारियों के सहयोग के बगैर कार्यवाही हो पाना कैसे संभव हो सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!