नोखा, 20 दिसम्बर 2024
रिपोर्ट रमाकांत
2 जनवरी से शिवपुराण कथा प्रारम्भ
——————————————

स्थानीय श्री करणी माता मंदिर, जोरावरपुरा में मल मास के पावन अवसर पर 2 जनवरी से 8 जनवरी तक श्री शिवपुराण कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है!
आयोजन से जुड़े मंदिर पुजारी जानकीदास ने बताया कि कथा का वाचन श्री मरुनायक व्यास पीठाधीश्वर पँ भाईश्री के द्वारा मल मास के पावन अवसर पर सर्वजन कल्याणार्थ एवं मनोकामना पूर्ण हेतु किया जायेगा!
कथा का समय दोपहर 1:15 बजे से सायं 5:15 बजे तक रहेगा! कलश यात्रा 1 जनवरी को दोपहर 4:15 बजे श्याम जी हनुमान जी मंदिर, जोरावरपुरा से प्रारंभ होकर पूरे क्षेत्र की परिक्रमा करके कथा स्थान तक पहुचेगी!
आज कथा संदर्भ में कथा स्थान का भूमि पूजन एवम बैनर विमोचन गया जिसमें कानाराम जाट, ओमप्रकाश सोनी, आसकरण भट्ठड, भागीरथ चितलांगि, एडवोकेट किशनगोपाल, रामलाल सुथार, रामलाल सोनी, धनराज पंचारिया, खुशवंत शर्मा, राधामनी चितलांगि, शांति मूंधड़ा,शिल्पा राठी, पवन मूंधड़ा, राकेश बंग, पूनमचंद झंवर,आदि गणमान्य उपस्थित थे ।


















Leave a Reply