Advertisement

बस्ती।लोकतंत्र का गला घोट रही है योगी सरकार-महेन्द्र श्रीवास्तव

लोकतंत्र का गला घोट रही है योगी सरकार-महेन्द्र श्रीवास्तव

बस्ती उत्तर प्रदेश से शिवेश शुक्ला की रिपोर्ट


बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आर.टी.आई. विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्वान्चल प्रभारी महेन्द्र श्रीवास्तव ने कांग्रेस द्वारा जमीनी सवालों को लेकर विधानसभा घेराव के दौरान कांग्रेस नेताओं को समूचे प्रदेश में हाउस अरेस्ट किये जाने, घेराव से रोकने और गोरखपुर के कांग्रेस कार्यकर्ता युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभात कुमार पाण्डेय की पुलिसिया पिटाई में मौत की कड़े शव्दों मंें निन्दा किया।

घेराव में शामिल होने के बाद यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि लोकतंत्र में धरना प्रदर्शन, सभा, घेराव करना राजनीतिक दलों का मौलिक अधिकार है किन्तु प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार पुलिस के सहारे लोकतंत्र की भावना को कुचल देना चाहती है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके इस मंसूबे को कभी सफल नहीं होने देंगे। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रभात कुमार पाण्डेय की पुलिसिया पिटाई से मौत के लिये सीधे तौर पर प्रदेश की योगी सरकार जिम्मेदार है। कहा कि योगी सरकार लोकतांत्रिक परम्पराओं का गला घोट रही है।
कांग्रेस नेता महेन्द्र ने कहा कि कांग्रेस के नेता जब अंग्रेजों से नहीं डरे तो वे योगी सरकार से क्या डरेेंगे। जनहित के सवालों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रभात पाण्डेय का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!