Advertisement

सुपौल-फिर एस एस बी और बिहार पुलिस को शराब तस्कर ने दिया गच्चा,165 बोतल नेपाली शराब छोड़ हुआ फरार l

http://satyarath.com/

फिर एस एस बी और बिहार पुलिस को शराब तस्कर ने दिया गच्चा,165 बोतल नेपाली शराब छोड़ हुआ फरार l

(सत्यार्थ न्यूज)
अमित कुमार,बीरपुर/सुपौल

एस एस बी 45वीं बटालियन सीमा चौकी कटैया और बिहार पुलिस,ओ पी.भीमनगर ने संयुक्त गश्त ड्यूटि के दौरान 165 बोतल नेपाली शराब जब्त करने मे सफलता हासिल की है l
जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट, गौरव सिंह ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एस. एस. बी. व बिहार पुलिस के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार संयुक्त गश्त की जा रही है । इस क्रम में आज 45वीं बटालियन एस. एस. बी.की सीमा चौकी कटैया के अलावे ओ.पी.भीमनगर कटैया के क्षेत्र में संयुक्त गश्त की जा रही थी गश्त के दौरान गश्त दल को दो व्यक्ति नदी के रास्ते भारत से नेपाल आते दिखे । गश्त दल को दूर से अपनी तरफ आता देख उक्त दोनों व्यक्ति अपना समान फेंक कर नेपाल की तरफ भाग गए । इसके उपरांत गश्त दल द्वारा घटनास्थल पर पहुँच कर फेंके गए समान की जांच की गयी । इस क्रम में गश्त दल को बोरी में रखी नेपाली शराब दिलवाले की 165 बोतल (300 Ml प्रत्येक) = 49.5 लीटर शराब प्राप्त हुई । आवश्यक कागजी कार्यवाही के उपरांत जब्त की गई शराब भीमनगर थाना को सुपुर्द किया गया ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!