Advertisement

“मदारी का खेल देखने निकले बालक का घर से 500 मीटर दूर सरपत के झुरमुट से ढके गड्ढे में मिली लाश” हत्या की आशंका”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“मदारी का खेल देखने निकले बालक का घर से 500 मीटर दूर सरपत के झुरमुट से ढके गड्ढे में मिली लाश” हत्या की आशंका”।

सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: जनपद में एक दिन में दो मासूमों की हत्या से सनसनी फैल गई है। सुबह शहर के गांधीनगर में 11 वर्षीय बालक का शव पड़ोसी के मकान में मिला।
वहीं दोपहर बाद मोतीपुर थाना क्षेत्र के बरौसा पापर घाट मार्ग पर घर से 500 मीटर दूर बेलहरी में सड़क किनारे गड्ढे में एक बालक का शव पाया गया। आशंका है कि हत्या कर बालक का शव गड्ढे में छुपाया गया था। 26 नवंबर दोपहर बाद घर से गायब हुआ था बालक।
सूचना पर सी ओ जयसिंहपुर रमेश कुमार पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी देवी सहाय का 4 वर्षीय पुत्र अमतेश मंगलवार को दोपहर मदारी का खेल देखने बच्चों के साथ गांव में गया था। अमतेश वहां से अचानक लापता हो गया। परिजनों ने बच्चों की काफी खोजबीन की किंतु बच्चे का कहीं सुराग नहीं लगा।
“अपहरण का दर्ज हुआ था मुकदमा”।

घटनास्थल पर पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच पड़ताल करती हुई,(संवाद)फोटो/फाइल सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश।


अमतेश की मां ने अपहरण का दर्ज कराया था मुकदमा पुलिस और परिजन लापता बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। बुधवार दोपहर बालक का शव गड्ढे में पाया गया। परिजन आनन फानन अमतेश को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।
“कई थानों की पुलिस व फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची”।
सूचना पर सी ओ जयसिंहपुर रमेश कुमार ने गोसाईगंज थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह, जयसिंहपुर कोतवाली प्रभारी अनिरुद्ध सिंह, मोतिगरपुर थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार, फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। पुलिस घटना को हत्या से भी जोडकर देख रही है। गोसाईगंज थाना अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि शव पर चोट के निशान नहीं दिख रहे है। पीड़ित की तहरीर पर मंगलवार को गुमशुदगी का केस दर्ज किया गया था।
“पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस कर रही इंतजार”।
बताते चलें कि जब अमतेश घर से निकला उसे समय मां घर पर मौजूद नहीं थी। ग्राम प्रधान के मुताबिक वह उस समय समूह की मीटिंग में शामिल होने गई थी।बेटे के मौत की सूचना पर पिता देवी सहाय मुंबई से घर के लिए रवाना हो गए हैं।सी ओ जयसिंहपुर रमेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!