Advertisement

सोनभद्र -*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया* –

*डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र द्वारा राष्ट्रीय संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया* –

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर में भारतीय विधिक सहायता एसोसिएशन के तत्वाधान में राष्ट्रीय संविधान दिवस डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ अतुल प्रताप पटेल एड की अध्यक्षता में मनाया गया ! संविधान दिवस पर बोलते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय संयोजक एड पवन कुमार सिंह ने कहा कि हर साल 26 नवंबर को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है जिसे संविधान दिवस के नाम से भी जाना जाता है। साल 2015 में बाबा साहब अंबेडकर की 125वीं जयंती थी, इस अवसर पर भारत सरकार ने राष्ट्रीय संविधान दिवस को बड़े पैमाने पर मनाने का फैसला लिया था। इस दिन का महत्व इसलिए है क्योंकि इसी दिन 1949 में भारत की संविधान सभा ने भारत के संविधान को अपनाया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ। हम हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। डॉ अतुल प्रताप पटेल एड ने कहा कि संविधान दिवस का मकसद देश के नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाना है। यह संविधान ही है जो अलग-अलग धर्मों व जातियों की भारत की 140 करोड़ की आबादी को एक देश की तरह जोड़ता है। इसी संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट समेत देश की सभी अदालतें, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत सभी इसी के तहत काम करते हैं। और इसी के तहत हम सभी को अधिकार भी मिलते हैं कि हम सब पूरी स्वतंत्रता व समानता के साथ जीवन जी सके। इस अवसर पर राजेश यादव एड, जगदीश प्रसाद एड,कामता प्रसाद यादव एड, सुरेश कुशवाहा एड, शादाब आलम एड,जितेन्द्र कुमार एड, वी पी सिंह एड, नवीन पांडेय एड, सत्यम शुक्ला एड, आदि लोग मौजूद रहे!

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!