Advertisement

“मामूली कहासुनी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरी भाई को पीटा”।

गंगेश कुमार पाण्डेय
(ब्यूरोचीफ) सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर, उत्तर प्रदेश

“मामूली कहासुनी में भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरी भाई को पीटा”।


सत्यार्थ न्यूज़ सुलतानपुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष के चचेरे भाई को अराजक तत्वों ने पीट दिया है। घटना मामूली कहासुनी के दौरान हुई है। दोनों पक्ष थाने पहुंचे हैं। जहां दोनों पक्षों से तहरीर दी जा रही है। पूरा मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर दुर्गा स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास का है। दोस्तपुर की सहनवा निवासी सोमनाथ यादव भाजपा मंडल अध्यक्ष है। उनका आरोप है कि सोमवार को उनका चचेरा भाई कुलदीप यादव बारात से लौटकर साथी को छोड़ने खालिसपुर दुर्गा गांव गया हुआ था। यहां सिक्स लेन के पास चाय की दुकान पर वो और उसके साथी चाय पीने लगे। तभी दो सगे भाई असजद,जुनैद, और फैजुल हक, कोनैन, मोईद आ गए। इन लोगों ने मेरे भाई को लात घुसो और डंडों से बर्बरता पूर्वक पीटा। स्थानी लोगों ने मेरे भाई को किसी तरह बचाया। भाजपा नेता का आरोप है कि अराजक तत्व गाड़ी मेंअसलहे भी रखे हुए थे।
वही स्थानीय लोगों की माने तो दोनों पक्ष से घटनास्थल पर मामूली कहानी हुई थी। जिस पर भाजपा नेता के चचेरे भाई ने धमकी दी। तो दूसरे पक्ष के लोग गांव गए और वहां से दर्जन भर साथियों समेत वापस घटनास्थल पर आ गए। बात बढ़ी और दोनों पक्ष मारपीट करने लगे। इस मामले में सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मामूली कहासुनी में मारपीट की घटना हुई है। एक पक्ष से तहरीर मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। साक्ष्य के आधार पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!