Advertisement

सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रायपुर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं, दिये गये आवश्यक निर्देश-

 

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा थाना रायपुर पर सुनी गयी फरियादियों की समस्याएं, दिये गये आवश्यक निर्देश-

 

जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश-

 

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

आज दिनांक-23.11.2024 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस” का आयोजन किया गया । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा द्वारा थाना रायपुर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। साथ ही निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने अपने सर्किल क्षेत्रान्तर्गत समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया तथा त्वरित कार्यवाही के लिए सम्बन्धित को आदेशित किया। इसी प्रकार जनपद के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!